क्रिकेट

IND W vs PAK W Live Streaming: एशिया कप में भारत का मुकाबला आज पाकिस्तान से, यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी

India Women vs Pakistan Women Live Streaming: महिला एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं पाकिस्तान की टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। यहां देखें दोनों टीमों के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी-

Image

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो साभार- AI)

India Women vs Pakistan Women Live Streaming: भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है और अब शनिवार को उसकी नजरें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ लीग चरण का शानदार अंत करने पर हैं। पिछले कुछ समय से मैदान पर भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन भारत-पाक मुकाबले का रोमांच हमेशा अलग होता है।

शानदार फॉर्म में भारतीय टीम

भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं, मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंद में 124 रन बनाकर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ की जोड़ी कमाल कर रही है। पाकिस्तान की टीम अभी भी मुनीबा अली और कप्तान फातिमा सना पर निर्भर है। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को हराया है और अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। पाकिस्तान का तीसरा मुकाबला हांगकांग के खिलाफ 7 सितंबर को है।

India Women vs Pakistan Women Live Streaming की जानकारी

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप का मैच कब और कहां होगा? (IND W vs PAK W Venue)

भारत का विमेंस एशिया कप का ग्रुप-A का आखिरी लीग मैच शनिवार, 6 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच किस समय शुरू होगा? (IND W vs PAK W Match Time)

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। टॉस 7:30 बजे होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा? (IND W vs PAK W Live Telecast in India)

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 टीवी चैनल पर किया जाएगा।

भारत में फैंस इंडिया बनाम पाकिस्तान का मैच ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? (IND W vs PAK W Live Streaming)

इंडिया बनाम पाकिस्तान महिला एशिया कप 2026 का क्रिकेट मैच सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देखा जा सकता है।

भारत और पाकिस्तान की फुल टीम

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

पाकिस्तान टीम फुल स्क्वॉड

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, ऐमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।
Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article