स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नंबर-1 सीड सबालेंका ने यूएस ओपन के तीसरे राउंड में कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। सबालेंका को दूसरे सेट में कड़ी टक्कर मिली, जो 54 मिनट तक चला। यह उनके पिछले पूरे मैच से एक मिनट ज्यादा था। 2012-14 में सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन US ओपन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रही सबालेंका का सामना राउंड ऑफ 16 में नंबर 15 सीड डायना श्नाइडर या टेलर टाउनसेंड से होगा।
न्यूयॉर्क के लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उस समय काफी नाटकीय स्थिति पैदा हो गई, जब आर्यना सबलेंका को स्टैंड से आ रही मारिजुआना की तेज गंध के बारे में चेयर अंपायर से शिकायत करने के बाद मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। यह घटना कामिला रखिमोवा के खिलाफ मैच के तीसरे गेम के दौरान घटी। जब सबलेंका कोर्ट के साउथ छोर से सर्व करते हुए 30-0 से आगे थीं।
सबालेंका ने की गांजे के स्मेल की शिकायत
तभी विश्व नंबर-1 खिलाड़ी ने अंपायर की ओर मुड़कर इशारा किया कि दर्शकों में कोई व्यक्ति स्मोक कर रहा है। इस रुकावट के बावजूद सबालेंका ने कामिला को हराते हुए चौथे दौर में अपनी जगह पक्की की। अब सबालेंका का सामना राउंड ऑफ 16 में नंबर 15 सीड डायना श्नाइडर या टेलर टाउनसेंड से होगा।
डबल्स में हारीं विलियम्स बहनें
वहीं, डबल्स में 2022 के बाद पहली बार US ओपन में खेलने उतरीं विलियम्स बहनों को हार का सामना करना पड़ा। सेरेना और वीनस विलियम्स को यूएस ओपन में 14वीं वरीयता प्राप्त माया जॉइंट और हाओ-चिंग चान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
एक साथ 14 ग्रैंड स्लैम महिला युगल खिताब जीतने वाली विलियम्स बहनें 3 घंटे और 2 मिनट में 3-6, 7-6(6), 7-10 से हार गईं, जिससे 2022 के बाद एक जोड़ी के रूप में उनका पहला ग्रैंड स्लैम अभियान समाप्त हो गया। हाल ही में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करने वाली सेरेना को यूएस ओपन के अधिकारियों ने वीनस के साथ फिर से खेलने के लिए वाइल्डकार्ड दिया गया था। लेकिन इतिहास की सबसे सफल युगल जोड़ियों में से एक, अमेरिकी जोड़ी अपनी वापसी को यादगार नहीं बना सकी।
