क्रिकेट

IND W vs PAK W Head To Head: भारतीय टीम के आगे कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

IND W vs PAK W Head To Head: एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मैच हुए हैं। इनमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और पाकिस्तान को सिर्फ एक बार 2022 में जीत नसीब हुई थी। पिछले संस्करण 2024 में भी भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से रौंद दिया था।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड (फोटो साभार- AI/BCCI)

IND W vs PAK W Head To Head: महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने जा रही है। जहां एक तरफ भारतीय टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। हालांकि, दुबई में होने वाले भारत-पाक मुकाबले से पहले अगर आंकड़ों की किताब खोलें तो पाकिस्तान टीम भारत के सामने कहीं भी खड़ी नजर नहीं आती। दोनों टीमों के बीच जीत का रिकॉर्ड पूरी तरह से एकतरफा है।

टी20 में एकतरफा की तरह है मुकाबला

टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 14 मैच में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है। बड़े टूर्नामेंटों में तो यह फासला और भी बड़ा हो जाता है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। यहां भारत ने 6 बार पाकिस्तान को हराया है और पाकिस्तान सिर्फ 2 बार जीत पाया है। पाकिस्तान की दोनों जीत भी 2012 और 2016 में आई थीं, उसके बाद से भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखा है।

एशिया कप में क्या है आंकड़ा

अब बात महिला एशिया कप की करें, जहां तो भारतीय टीम का दबदबा सबसे ज्यादा दिखता है। एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मैच हुए हैं। इनमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और पाकिस्तान को सिर्फ एक बार 2022 में जीत नसीब हुई थी। पिछले संस्करण 2024 में भी भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से रौंद दिया था।

गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में आगे भारत

आंकड़े सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जबकि पाकिस्तान की टीम अक्सर 100-120 के अंदर ही सिमट जाती है। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर का पाकिस्तान के खिलाफ औसत 40 से ऊपर का है, वहीं पाकिस्तान की कोई भी बल्लेबाज भारत के खिलाफ 30 का औसत भी नहीं छू पाई है। गेंदबाजी में भी यही कहानी है। दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article