क्रिकेट

Today Match 5 September 2026: आज किसका मैच, महिला एशिया कप में होगा महामुकाबला

महिला एशिया कप 2026 में आज महामुकाबले की बारी है। 8 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय महिला टीम ने अपने दोनों मुकाबलों जीत दर्ज कर ली है। इससे उसके हौसले बुलंद हैं। वह पाकिस्तान का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, प्वाइंट्स टेबल में आगे बढ़ने के लिए उठा-पटक शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं महिला एशिया कप में आज किसका मैच है?

Image

आज किसका मैच।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Today Match 5 September 2026: क्रिकेट फैंस के लिए शनिवार का दिन बेहद टेंशन भरा हो सकता है। क्योंकि, 5 सितंबर 2026 को भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप में महामुकाबला खेलने उतरेगी। सेमीफाइनल में पहले ही जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम आज अपने चिरप्रतिद्वंद्वी से भिड़ेगी।

आज मैच किसका है: आज 5 सितंबर, 2026 को महिला एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जहां भारत ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। अपने पहले मैच में भारतीय महिला टीम थाईलैंड को और दूसरे में हांगकांग को धूल चटाई। भारत-पाकिस्तान मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 8 बजे से खेला जाएगा।

गजब की लय में है भारतीय टीम

हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम ने गजब का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऐतिहासिक शतक जड़ा। स्मृति ने टी20I करियर का दूसरा और कुल 18वां शतक जड़ा। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। गेंदबाजी में नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा की जुगल बंदी ने विरोधियों के पैर नहीं जमने दिए हैं।

महिला एशिया कप में IND vs PAK हेड टू हेड

महिला एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा सबसे ज्यादा रहा है। एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मैच हुए हैं। इनमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और पाकिस्तान को सिर्फ एक बार 2022 में जीत नसीब हुई थी। पिछले संस्करण 2024 में भी भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से रौंद दिया था।

आज किसका-किसका मैच होगा, कब व कहां होंगे मैच? (Today Cricket Matches Schedule, 5 September 2026, Thursday)

मैचसमयवेन्यू
भारतीय महिला टीम बनाम पाकिस्तान महिला टीमभारतीय समयानुसार रात 8 बजेदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

भारत बनाम हांगकांग मुकाबले में भारत की स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), शेफाली वर्मा (Shafali Verma), श्री चरणी (Shree Charani) और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) और नंदनी शर्मा (Nandni Sharma) पर निगाहें रहेंगी।

वहीं, पाकिस्तान की मुनीबा अली (Muneeba Ali), आयशा जफर (Ayesha Zafar), फातिमा सना (Fatima Sana), सादिया इकबाल (Sadia Iqbal), गुल फिरोजा (Gull Feroza) और वहीदा अख्तर (Waheeda Akhtar) पर फैंस की निगाहें रहेंगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article