Why Rohit Sharma Virat Kohli not in IND vs SA White ball series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टी20 वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को टी20 और वनडे सीरीज में आराम दे दिया गया है। जिसके बाद बीसीसीआई ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। कोहली-रोहित के अलावा मोहम्मद शमी भी टीम का हिस्सा नहीं है।
बीसीसीआई द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने बीसीसीआई से व्हाइट बॉल सीरीज में आराम की मांग की थी और इसी को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दे दिया है। वहीं मोहम्मद शमी फिलहाल चोटिल हैं और मेडिकल ट्रिटमेंट ले रहे हैं। वे फिट होने पर ही टीम में वापसी करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टी20 टीम
यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (वीसी), वाशिंगटन सुंदर , रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम
रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (सी)(विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान , अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।
