क्रिकेट

KKR vs RR: क्विंटन डीकॉक ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

KKR vs RR: गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में क्विंटन डीकॉक ने इतिहास रच दिया। डीकॉक की 97 रन की पारी की बदौलत केकेआर ने सीजन की पहली जीत दर्ज की। उसने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया। पहला मुकाबला केकेआर की टीम हार गई थी।

Image

क्विंटन डीकॉक (साभार-X)

KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ केकेआर को सीजन की पहली जीत दिलाने वाले साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने इतिहास रच दिया। गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। केकेआर को धमाकेदार जीत दर्ज कराने में सबसे बड़ी भूमिका क्विंटन डीकॉक की रही, जिन्होंने 97 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करते हुए और 61 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।

यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा गुवाहाटी में आईपीएल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। डीकॉक ने भारत के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

धवन ने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए इस मैदान पर 86 रन की पारी खेली थी। इस तरह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी गुवाहाटी में आईपीएल मैच में 90+ रन बनाने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी भी बन गए। इसके अलावा क्विंटन डीकॉक अब आईपीएल में गुवाहाटी में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब वह जोस बटलर से सिर्फ़ एक रन पीछे हैं, जिन्होंने इस मैदान पर 2 मैचों में 98 रन बनाए हैं।

गुवाहाटी के मैदान पर सबसे ज्यादा रन

  • जोस बटलर- 98
  • क्विंटन डी कॉक- 97
  • शिखर धवन- 86
  • शिमरोन हेटमायर- 75
  • यशस्वी जायसवाल- 75
  • रियान पराग- 75
क्विंटन डी कॉक ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट और जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया। डीकॉक अब आईपीएल में तीन बार 90 या उससे ज़्यादा का स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बन दए। वह इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो से आगे निकल गए हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक 90+ स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर:

  • 6 - केएल राहुल
  • 3 - क्विंटन डी कॉक
  • 2 - एडम गिलक्रिस्ट
  • 2 - जोस बटलर
  • 2 - जॉनी बेयरस्टो
  • 2 - ऋषभ पंत
  • 2 - रिद्धिमान साहा
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी संघर्ष करते नजर आई। कोलकाता के गेंदबाजों के सामने उसने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। राजस्थान की ओर से सबसे बड़ी पारी ध्रुव जुरेल ने खेली, जिन्होंने 28 गेंद में 33 रन बनाए। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने क्विंटन डीकॉक के 97 और अंगकृष रघुवंशी के नाबाद 22 रन की पारी की बदौलत लक्ष्य 2 विकेट खोकर 15 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article