क्रिकेट

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट से पहले क्या बोले टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह, प्लेइंग इलेवन पर दिए संकेत

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टीम की तैयारी पर बात की है। उन्होंने मोहम्मद शमी को लेकर भी अपडेट दिया है।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-ICC)

IND vs AUS: आस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौतीपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया की तैयारी पर बात की। उन्होंने कहा 'उनकी टीम घरेलू श्रृंखला में न्यूजीलैंड से 0-3 से मिली हार का बोझ लेकर यहां नहीं आई है।

पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला शुक्रवार से यहां शुरू होगी। पिता बनने के कारण पहले टेस्ट से बाहर रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे बुमराह ने कहा ,‘‘ जब आप जीतते हैं तो शून्य से शुरूआत करते हैं लेकिन जब हारते हैं, तब भी तो ऐसा ही होता है। हम भारत से कोई बोझ लेकर नहीं आये हैं। न्यूजीलैंड श्रृंखला से हमने सबक लिया है लेकिन यहां हालात अलग हैं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।’’

प्लेइंग इलेवन को लेकर बुमराह ने दिए संकेत

शुक्रवार से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर भी उन्होंने संकेत दिए। उन्होंने कहा कि टीम टॉस के समय ही प्लेइंग इलेवन का खुलासा करेगी। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हमने अंतिम एकादश तय कर ली है और सुबह मैच से पहले आपको पता चल जायेगा।’’

मोहम्मद शमी पर जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद शमी के इस सीरीज में खेलने की संभावनाओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो आप उन्हें जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में देख सकते हैं। शमी ने 365 दिन बाद हाल ही में मैदान में वापसी की है। उनकी वापसी धमाकेदार रही थी। उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ 7 विकेट भी दिए और 36 गेंद में 37 रन भी बनाए।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article