एजुकेशन

UPSSSC JA Typing Test Date Out: जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट की डेट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UPSSSC JA Typing Test Date Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जूनियर असिस्टेंट लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट से संबंधित नोटिस जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC JA Typing Test Notice (Photo- AI)

UPSSSC JA Typing Test Date Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) भर्ती परीक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी इस आवश्यक सूचना के तहत विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 (कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा) के अंतर्गत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा (Typing Test) की तिथि तय कर दी गई है। लिखित परीक्षा (मुख्य) के स्कोर के आधार पर टाइपिंग टेस्ट के लिए योग्य घोषित किए गए सभी उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर जारी नोटिस को देख सकते हैं।

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2026 मुख्य बिंदु

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी सूचना संख्या-1361/20/तीन(परी0-1)/2025/खण्ड-1 के अनुसार मुख्य विवरण निम्नलिखित हैं -

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विज्ञापन संख्या12-परीक्षा/2024
पद का नामजूनियर असिस्टेंट
परीक्षा का चरणटाइपिंग टेस्ट
टाइपिंग टेस्ट डेट30 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

30 अक्टूबर से शुरू होगी टाइपिंग टेस्ट

आयोग के कैलेंडर के अनुसार, तो अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि मुख्य लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर योग्य पाए गए सभी उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट दिनांक 30 अक्टूबर 2026 से आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उन्हें समय-समय पर अधिक जानकारी भी प्रदान की जाएगी और साथ ही जल्द इसका एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आउटपुट किए जाने के संबंध में अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र संबंधी नवीनतम अपडेट्स प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in चेक करते रहें और अपनी टाइपिंग स्पीड का अभ्यास जारी रखें। बता दें कि आयोग द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा और सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article