कल का मौसम कैसा रहेगा : मानसून में सुस्ती की आहट मिल रही है। देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का अलर्ट तो है, लेकिन अब इसकी गति थोड़ी धीमी पड़ी है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले सप्ताह से मानसून 2026 की वापसी शुरू होगी, लेकिन मौसमी गतिविधियां अक्टूबर तक जारी रह सकती हैं। फिलहाल, गुजरात और सिंध के ऊपर लो प्रेशर एरिया बना हुआ हुआ, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में वर्षा का अलर्ट जारी है। खासकर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बना हुई है। उधर, पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों से लेकर मैदानी भागों तक तेज बारिश और लैंडस्लाइड का खतरा बना रहेगा। स्काईमेट ने दक्षिण भारतीय और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही और सूरज की गर्मी का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की गतिविधियां नहीं रिकॉर्ड की गईं। अब 20 सितंबर से मौसम की वापसी का अनुमान है। फिलहाल, पॉल्यूशन कंट्रोल में और एक्यूआई 100 के आसपास है। सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।
झारखंड का मौसम कैसा रहेगा
झारखंड में 17 सितंबर से चार दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने 17 सितंबर को देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत राज्य के 24 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा, "17 से 20 सितंबर तक राज्यभर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग ने 18 से 20 सितंबर तक राज्यभर में कुछ स्थानों पर गरज और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
