क्रिकेट

12 साल में 4 बार, T20 क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह की अनचाही हैट्रिक

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के तूफानी पारी के आगे जसप्रीत बुमराह का जादू नहीं चला। वह राजस्थान के खिलाफ भी विकेट लेस रहे। गुवाहाटी में खेले गए आईपीएल के 13वें मैच में मुंबई को 27 रन से शिकस्त मिली। इस मैच में जसप्रीत बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला, बल्कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर सिक्स लगाकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं, बुमराह के नाम एक टी20 क्रिकेट में अनचाही हैट्रिक दर्ज हो गई।

Image

जसप्रीत बुमराह ने टी20 क्रिकेट में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड।

Jasprit Bumrah Created new Record In T20: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई और राजस्थान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। गुवाहाटी में बारिश के चलते मैच 11-11 ओवर का खेला गया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 150 रन बनाए। मुंबई के हर गेंदबाज की वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने जमकर कुटाई की।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वर्तमान समय में दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर सिक्स जड़ा। तीसरी गेंद पर फिर सिक्स जड़कर अपने बेखौफ अंदाज का परिचय दिया। मैच में बुमराह ने तीन ओवर में 32 रन खर्च किए और कोई भी विकेट नहीं चटका पाए। इसके साथ ही बुमराह के नाम टी20 क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

12 साल में कुल 4 बार विकेट लेस

दरअसल, 8 साल बाद पहली बार बुमराह लगातार तीन मैच टी20 मैच में विकेट लेस रहे। साथ ही अपने पूरे टी20 करियर में कुल चौथी बार लगातार तीन मैच में विकेट लेस रहे। आखिरी बार जसप्रीत बुमराह 2017-18 में शुरुआती तीन मैच में विकेट लेस रहे थे। पिछले 12 साल में कुल चौथी बार जसप्रीत बुमराह पहले तीन मैच में विकेट हासिल नहीं क पाए हैं।

टी20 क्रिकेट में लगातार विकेट लेस रहे जसप्रीत बुमराह (3 से ज्यादा मैच)-

बॉलिंग फिगरबनामवेन्यूतारीख
साल - 2026
3-0-32-0राजस्थान रॉयल्सगुवाहाटी7 अप्रैल 2026
4-0-21-0दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली4 अप्रैल 2026
4-0-35-0कोलकाता नाइट राइडर्सवानखेड़े29 मार्च 2026
साल- 2017/18
4-0-32-0साउथ अफ्रीकाजोहान्सबर्ग18 फरवरी 2018
3-0-21-0श्रीलंका इंदौर 22 दिसंबर 2017
2-0-10-0श्रीलंकाकटक 20 दिसंबर 2017
साल- 2016
2-0-13-0किंग्स इलेवन पंजाब विशाखापत्तनम13 मई 2016
4-0-28-0रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 11 मई 2016
4-0-35-0सनराइजर्स हैदराबाद विशाखापत्तनम8 मई 2016
साल- 2014
3-0-23-0राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद 19 मई 2014
3-0-23-0कोलकाता नाइट राइडर्स कटक 14 मई 2014
4-0-24-0सनराइजर्स हैदराबादहैदराबाद12 मई 2014
4-0-33-0चेन्नई सुपर किंग्सवानखेड़े 10 मई 2014
राजस्थान बनाम मुंबई के मैच में वैभव ने 39 रन की पारी खेली। वहीं यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन की पारी खेली। 150 रन के जवाब में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के पैर पिच पर नहीं जमे। नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन का योगदान दिया। मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी।
Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article