क्रिकेट

न्यूजीलैंड में अभी से शुरू हो गई वैभव सूर्यवंशी की चर्चा, हेड कोच ने दिया बड़ा चैलेंज

Vaibhav Sooryavanshi: कीवी टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह उन्हें अपनी तेज और बाउंसी पिचों पर देखना चाहते हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर में 5 मैचों की T20I सीरीज होनी है। टीम इंडिया का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन उससे पहले ही न्यूजीलैंड में 15 साल के सनसनी वैभव सूर्यवंशी की चर्चा शुरू हो गई है। खुद कीवी टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि वह उन्हें अपनी तेज और बाउंसी पिचों पर देखना चाहते हैं।

वैभव को लेकर क्या बोले न्यूजीलैंड के कोच

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाल्टर ने कहा, "हां, मैं वैभव को तेज और उछाल भरी पिचों पर देखना पसंद करूंगा। वह एक रोमांचक खिलाड़ी है। आपने उसे IPL में दुनिया के बेस्ट बॉलर्स के खिलाफ हावी होते देखा है। अब चुनौती यह देखना है कि वह अलग कंडीशन्स में कैसे खेलता है और हम अपनी कंडीशन में उसे कैसे गेंदबाजी करते हैं।"

वैभव ने IPL में किया धमाका

वाल्टर ने आगे कहा, "एक कोच के तौर पर आप हमेशा चाहते हैं कि आपके खिलाड़ी थोड़े प्रेशर में रहें और देखें कि वे कैसे रिएक्ट करते हैं। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। अगर वह नहीं भी आता है, तो भारत के पास उसके अलावा भी बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं।" गौरतलब है कि वैभव ने U19 क्रिकेट और IPL में अपने बल्ले से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में U19 टीम के साथ शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी तक न्यूजीलैंड की धरती पर मैच नहीं खेला है। इसी वजह से यह दौरा उनके लिए सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा हो सकता है।

इंटनेशनल लेवल पर नहीं मिले ज्यादा मौके

हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। इंग्लैंड दौरे पर वह फ्लॉप रहे थे, लेकिन उसके तुरंत बाद जिम्बाब्वे में 3 मैचों में 2 फिफ्टी लगाकर उन्होंने दमदार वापसी की। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 T20I में उन्हें बेंच पर बैठाया गया था। अब माना जा रहा है कि अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article