क्रिकेट

मैच खत्म होने के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी के साथ क्या किया, देखें Video

Hardik Pandya and Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सबसे दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़कर तहलका मचा दिया। वैभव सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने बुमराह के इसी ओवर में एक और छक्का भी जड़ा।

Image

जब वैभव से मिले हार्दिक पांड्या (फोटो साभार- iplt20)

Hardik Pandya and Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के 13वें मुकाबले में मंगलवार (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सबसे दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़कर तहलका मचा दिया। वैभव सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने बुमराह के इसी ओवर में एक और छक्का भी जड़ा। इसके साथ ही वैभव ने मात्र 14 गेंदों में 5 छक्के और एक चौके मारकर कुल 39 रन बनाए। जिसकी बदौलत बारिश के कारण 11-11 ओवर के हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन बना दिए और मुंबई की टीम यह मैच 27 रनों से हार गई।

जब वैभव सूर्यवंशी से मिले हार्दिक पांड्या

इस मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना हो रही है। क्रिकेट प्रेमी से लेकर क्रिकेट के बडॉे-बड़े दिग्गज वैभव की तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं। इस मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और वैभव सूर्यवंशी का है। वीडियो मैच खत्म होने के बाद का है, जिसमें हार्दिक पांड्या वैभव सूर्यवंशी से मिलते दिख रहे हैं। वैभव से मिलने के दौरान MI के कप्तान कुछ ऐसा करते हैं, जो सोशल मीडिया पर छा जाता है। देखें वीडियो-

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान वैभव सूर्यवंशी की निर्भीक बल्लेबाजी की जमकर सराहना करते हैं। वहीं मैच के बाद हाथ मिलाते समय हार्दिक पांड्या इस 15 साल के बल्लेबाज के सीने पर हाथ ठोककर जमकर शाबाशी देते दिख रहे हैं। वहीं वैभव भी मुस्कुराते हुए उनकी तारीफ स्वीकार करते दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हार्दिक पांड्या इस नन्हे सनसनी की प्रतिभा के कायल होते नजर आ रहे हैं। मैच के बाद हार्दिक ने यह भी कहा कि इतनी कम उम्र में दुनिया के सबसे दिग्गज बॉलर बुमराह के सामने वैभव ने जिस तरह का आत्मविश्वास दिखाया और अद्भुत शॉट खेला, वह वाकई रोमांचकारी है। हार्दिक ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा बताया।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें Rr vs Mi Live Score छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article