क्रिकेट

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले पठान ने जताई टीम इंडिया को लेकर चिंता

भारतीय टीम को 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ इस मुकाबले से पहले संजू सैमसन फॉर्म में लौट आए हैं तो दूसरी तरफ इरफान पठान ने बताया कि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता क्या है?

Image

अभिषेक शर्मा (साभार-X)

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता पर बात की। उन्होंन अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर बात की। अभिषेक वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 गेंद में केवल 10 रन ही बना पाए थे। इससे पहले उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी।

इरफान ने कहा 'एक चिंता की बात अभिषेक शर्मा की फॉर्म है। अर्धशतक बनाने के बाद ऐसा लगा कि वह रन बनाते रहेंगे, लेकिन जब उन्होंने वह शॉट खेला तो उनका पिछला घुटना बहुत ज्यादा मुड़ा हुआ था और उनका पूरा वजन पीछे की ओर जा रहा था। उन्हें आगे वाले पैर पर ज्यादा वजन डालना चाहिए था, क्योंकि यह उनके लिए ज्यादा बेहतर है।"

इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। सूर्या के बारे में इरफान ने कहा कि सूर्या को छोटी अपनी छोटी पारी को बड़ी पारी में बदलना होगा। इसके अलावा उन्हें बड़ी टीमों के खिलाफ रन करने होंगे। सूर्यकुमार यादव भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह 231 रन बना चुके हैं। यूएसए के खिलाफ सूर्या ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली थी।

मैच की बात करें तो भारत ने संजू सैमसन के नाबाद 97 रन की पारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक चेज हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 40 रन की पारी खेली थी। चेज के अलावा जेसन होल्डर ने 37 और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। जवाब में एक वक्त टीम इंडिया 41 रन पर दो विकेट खो चुकी थी, लेकिन संजू सैमसन आखिर तक डंटे रहे और उन्होंने टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article