क्रिकेट

IPL 2023, VIDEO: 40 साल के अमित मिश्रा ने लिया ऐसा गजब का कैच, सब देखते रह गए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 12, 2023, 01:09 PM IST

IPL 2023, Amit Mishra catch video, LSG vs SRH: आईपीएल 2023 में शुक्रवार को लखनऊ के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ के लिए अमित मिश्रा अपना पहला मैच खेलने उतरे और पहले ही मैच में 40 साल के इस खिलाड़ी ने एक जोरदार कैच लेकर अपनी फिटनेस दिखा दी।

Image

अमित मिश्रा का शानदार कैच (screengrab- IPL)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में उम्रदराज खिलाड़ियों का धमाल
  • अमित मिश्रा ने 40 की उम्र में लखनऊ के लिए किया डेब्यू
  • लखनऊ के लिए पहले मैच में 2 विकेट लिए, शानदार कैच लपका

आईपीएल 2023 में कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जिनको उम्रदराज माना जाता है। लेकिन उनकी फिटनेस ही वो वजह है कि आज वो इतने बड़े टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। अनुभवी भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा भी उन्हीं में से एक हैं। अमित मिश्रा 40 साल के हैं और शुक्रवार को उन्होंने अपनी नई आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू किया। तमाम टीमों में खेल चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा ने मैच के दौरान एक ऐसा कैच लिया जिसने सबका दिल जीत लिया।

मामला सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का है जब राहुल त्रिपाठी 34 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी 18वें ओवर में युवा खिलाड़ी यश ठाकुर की एक गेंद पर शॉर्ट थर्ड दिशा में शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वो शॉट में पूरा जोर नहीं लगा सके। तभी कुछ दूरी पर खड़े अमित मिश्रा ने दौड़ लगाई और फिर एक शानदार डाइव लगाकर दोनों हाथों से गेंद लपक ली।

ये है उस कैच का वीडियो

ये यश ठाकुर के आईपीएल करियर का भी पहला विकेट साबित हुआ। बात अमित मिश्रा की करें तो उन्होंने ना सिर्फ एक शानदार कैच के जरिए सुर्खियां बटोरीं बल्कि गेंदबाजी में भी वो छाए रहे।

अमित मिश्रा ने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर किए जिस दौरान 23 रन लुटाते हुए 2 विकेट झटके। आपको याद दिला दें कि अमित मिश्रा के नाम ही आईपीएल में सर्वाधिक 3 हैट्रिक भी दर्ज हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article