गोवा जैसी भीड़ नहीं मिलेगा भरपूर सुकून, भारत के इन 5 बीच पर जरूर जाएं

Less Crowded Beaches: गोवा की भीड़ से दूर अगर आप समुद्र की लहरों के बीच शांति से समय बिताना चाहते हैं, तो भारत में ऐसे कई खूबसूरत बीच हैं, जहां आपको प्राकृतिक नजारे और कम भीड़ का अनुभव मिल सकता है।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Oct 10 2026, 13:15 IST
​समुद्र किनारे बिताए छुट्टियां​Image Credit : Canva01 / 06

​समुद्र किनारे बिताए छुट्टियां​

भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहते हैं और समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने का मन है? आइए जानते हैं भारत के ऐसे 5 बीच के बारे में, जहां आप सुकून भरी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।

​मरारी बीच​Image Credit : Canva02 / 06

​मरारी बीच​

प्राकृतिक खूबसूरती के साथ अगर आप शांति भी चाहते हैं तो केरल के मरारी बीच जाने का प्लान कर सकते हैं। नारियल के पेड़, सुनहरी रेत और अरब सागर की लहरें इस जगह की खासियत है।

​चांदीपुर बीच​Image Credit : Canva03 / 06

​चांदीपुर बीच​

ओडिशा का चांदीपुर बीच कई लोकप्रिय बीचों की तुलना में ज्यादा शांत है और यह आपको प्रकृति को करीब से समझने का मौका देता है।

​काप्पड़ बीच​Image Credit : Canva04 / 06

​काप्पड़ बीच​

केरल के कोझिकोड के पास स्थित काप्पड़ बीच आपकी ट्रैवल बकेटिलस्ट में शामिल हो सकता है। समुद्र की लहरों को देखते हुए समय बिताना आपका दिन बना देगा।

​तर्करली बीच​Image Credit : Canva05 / 06

​तर्करली बीच​

महाराष्ट्र का तर्करली बीच अपने साफ पानी, सफेद रेत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। समुद्र किनारे आराम करने के साथ-साथ स्नॉर्कलिंग का मजा आप यहां ले सकते हैं।

​कोवलम बीच, तमिलनाडु​Image Credit : Canva06 / 06

​कोवलम बीच, तमिलनाडु​

समुद्र के किनारे फैली रेत और तटीय वातावरण का अगर आप मजा लेना चाहते हैं तो कोवलम बीच की यात्रा कर सकते हैं। शहर की भीड़ से कुछ समय दूर बिताने का यह अच्छा विकल्प है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!