Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में टॉप पर प्रसिद्ध कृष्णा कायम, अबतक इन 5 गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated May 5, 2025, 11:44 PM IST
IPL 2025 Purple Cap Holder List, Most Wickets taker in IPL 2025 (आईपीएल 2025में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज): इंडियन प्रीमियर लीग के प्रत्येक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को अंत में पर्पल कैप बतौर पुरस्कार के रूप में दी जाती है। आईए जानते हैं आईपीएल के 18वें सीजन में कौन से गेंदबाज चल रहे हैं विकेटों की रेस में सबसे आगे?
आईपीएल 2025 पर्पल कैप विनर
IPL Purple Cap 2025 | Most Wickets in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च,2025 को कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर होने जा रहा है। पहले मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत होगी। इस बार टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। लीग चरण में कुल 70 मैच खेले जाएंगे जिसमें सभी टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। आईपीएल में चौकों छक्कों की बारिश के बीच गेंदबाज स्टंप्स और गिल्लियां बिखेकर विकटों की झड़ी लगाते हैं। इसी क्रम में सभी 10 टीमों के गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने की होड़ मची रहती है। आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को अंत में पर्पल कैप अवॉर्ड दिया जाता है। आईए जानते हैं साल 2008 से 2024 तक कौन से प्लेयर्स विकेटों की रेस में सबसे आगे रहते हुए पर्पल कैप अपने नाम कर चुके हैं? साथ ही मौजूदा सीजन(IPL 2025) में विकेट चटकाने के मामले में कौन से पांच गेंदबाज चल रहे हैं सबसे आगे?
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाज (Top Five Wicket Takers in IPL 2025)
| क्रमांक | खिलाड़ी | मैच | विकेट |
| 1 | प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटन्स) | 10 | 19 |
| 2 | जोश हेज़लवुड(आरसीबी) | 10 | 18 |
| 3 | अर्शदीप सिंह(पंजाब किंग्स) | 11 | 16 |
| 4 | नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) | 11 | 16 |
| 5 | ट्रेंट बोल्ट(मुंबई इंडियन्स) | 11 | 16 |
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाज (Top Five Wicket Takers in IPL 2024)
| क्रमांक | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट |
| 1 | हर्षल पटेल | पंजाब किंग्स | 14 | 24 |
| 2 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई इंडियन्स | 13 | 20 |
| 3 | वरुण चक्रवर्ती | कोलकाता नाइट राइडर्स | 14 | 20 |
| 4 | टी नटराजन | सनराइजर्स हैदराबाद | 13 | 19 |
| 5 | आवेश खान | राजस्थान रॉयल्स | 16 | 19 |
आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले प्लेयर ( Purple Cap Winners in IPL History)
| साल | प्लेयर्स | विकेट |
| 2024 | हर्षल पटेल(पंजाब किंग्स) | 24 |
| 2023 | मोहम्मद शमी(गुजरात टाइटन्स) | 28 |
| 2022 | युजवेंद्र चहल(राजस्थान रॉयल्स) | 27 |
| 2021 | हर्षल पटेल( रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) | 32 |
| 2020 | कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) | 30 |
| 2019 | इमरान ताहिर( चेन्नई सुपर किंग्स) | 26 |
| 2018 | एंड्रर्यू टाई (पंजाब किंग्स) | 24 |
| 2017 | भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) | 26 |
| 2016 | भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) | 23 |
| 2015 | ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) | 26 |
| 2014 | मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) | 23 |
| 2013 | ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) | 32 |
| 2012 | मोर्ने मोर्केल (दिल्ली कैपिटल्स) | 25 |
| 2011 | लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियन्स) | 28 |
| 2010 | प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स) | 21 |
| 2009 | आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स) | 23 |
| 2008 | सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) | 22 |
Purple Cap Intresting Facts (पर्पल कैप से जुड़े कुछ रोचक तथ्य)
- आईपीएल के पहले सीजन में पर्पल कैप पाकिस्तान के बांए हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर (Sohail Tanvir) के नाम रही थी। तनवीर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 22 विकेट 12.09 के औसत से अपने नाम किए थे।
- आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले पहले भारतीय बांए हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह(RP Singh) बने थे। उन्होंने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 15.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 23 विकेट अपने नाम किए थे।