क्रिकेट

IPL 2026: पांच राज्यों में चुनाव के ऐलान के बाद हो सकता है पहले चरण के कार्यक्रम में मामूली बदलाव

पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद आईपीएल 2026 के पहले चरण के लिए जारी किए गए शेड्यूल के में दो मैच के वेन्यू में बदलाव बीसीसीआई कर सकता है। जानिए कौन से हैं वो मुकाबले और कब-कहां खेले जाएंगे।

Image

राजस्थान रॉयल्स (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने रविवार 16 मार्च, 2026 को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में दो चरण में और असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वही तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे।

असम के चुनाव का पड़ेगा ज्यादा असर

पांच राज्यों में तीन राज्यों असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव का असर इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के पहले चरण के लिए जारी किए गए 16 दिन के 20 मैचों के कार्यक्रम पर भी पड़ेगा। चुनावी कार्यक्रम से सबसे ज्यादा असर असम के गुवाहाटी में खेले जाने वाले मुकाबलों पर पड़ता दिख रहा है।

जयपुर ट्रांसफर किए जा सकते हैं मुकाबले

28 मार्च, 2026 से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2026 के पहले चरण में गुवाहाटी में 7 अप्रैल, 2026 को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होनी है। असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा। 7 अप्रैल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होगा। उस दिन राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार चरम पर होगा और राज्य के मतदाता भी उनके साथ जुड़े रहेंगे। 9 अप्रैल को मतदान होने के बाद सुरक्षा बल और पुलिस 10 अप्रैल को राजस्थान और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं होंगे। ऐसे में इन दो मैचों के कार्यक्रम में बदालव दूसरे चरण के कार्यक्रम के दौरान किए जाने की संभावना है। इन दो मैच को गुवाहाटी से जयपुर स्थानांतरित किया जा सकता है।

12 अप्रैल तक का शेडयूल किया गया था जारी

आईपीएल 2026 के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू में आईपीएल 2026 का आगाज होगा। इसके बाद अगले 16 दिन में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। गवर्निंग काउंसिल ने 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के कार्यक्रम का ऐलान किया है। ऐसे में 7 और 10 अप्रैल के कार्यक्रम में बदलाव सुनिश्चित है। बीसीसीआई इन दो मैच के कार्यक्रम में बदलाव के ऐलान के साथ दूसरे चरण के मैचों के शेड्यूल का ऐलान जल्दी कर सकता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article