क्रिकेट

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, , एमआई(MI) मुंबई इंडियंस आईपीएल फुल स्क्वॉड: नीलामी के बाद ऐसी है मुंबई की नई पलटन, एमआई से जुड़े क्विंटन डिकॉक सहित ये पांच प्लेयर

MI Full Squad 2026, Mumbai Indian Players List, TATA IPL Auction (आईपीएल नीलामी 2026): अबु धाबी में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के बाद जानिए कैसी है मुंबई इंडियन्स की नए सीजन के लिए पूरी टीम। किन खिलाड़ियों को नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने अपनी टीम में किया शामिल?

IPL 2026 Mumbai Indians Full Squad

आईपीएल 2026 मुंबई इंडियन्स, फुल स्क्वॉड

MI Full Squad 2026, Mumbai Indians Team Players List, IPL Auction News: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए 16 दिसंबर, 2025 को अबुधाबी में हुई नीलामी में मुंबई इंडियन्स से सबसे पतले पर्स के साथ शिरकत की। मुंबई इंडियन्स ने नीलामी से पहले रिटेन्शन के दौरान ही ट्रेड के जरिए अपनी टीम तैयार कर ली थी। नीलामी के दौरान कई बार योजना के अनुरूप टीम तैयार नहीं हो पाती है। ऐसे में मुंबई पलटन ने नया पैंतरा आजमाते हुए कई खिलाड़ियों को ट्रेड के जरिए कम कीमत पर अपनी टीमे में शामिल करके कमियों को पूरा करने की पुरजोर कोशिश की और काफी हद तक सफल भी रही। मुंबई इंडियन्स की टीम पांच साल से अपनी छठी खिताबी जीत का इंतजार कर रही है। पिछले सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई प्लेऑफ राउंड में पहुंचने में सफल रही लेकिन ट्रॉफी हथियाने से चूक गई। ऐसे में पिछले सीजन की टीम पर भरोसा जताते हुए मुंबई ने आईपीएल 2026 के लिए टीम तैयार की है।

मुंबई ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया। शार्दुल को मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स से 2 करोड़ और शेरफेद रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये की कीमत पर गुजरात टाइटन्स से अपनी टीम में शामिल किया। दोनों खिलाड़ियों के लिए मुंबई ने कैश डील की। इसके बाद अपनी टीम में लेग स्पिनर की कमी को मयंक मार्कंडे को कोलकाता नाइट राइडर्स से 30 लाख रुपये की कीमत ट्रेड करके अपनी पलटन में शामिल कर लिया। मुंबई की टीम नीलामी में 2.75 करोड़ रुपये की कीमत के साथ मैदान में उतरी। उसे इस कीमत पर एक विदेशी सहित कुल 20 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना था। ऐसे में मुंबई ने मौके का फायदा उठाया और एक मजबूत टीम बनाने में सफल रही।

मुंबई ने इन खिलाड़ियों को नीलामी में किया टीम में शामिल (MI Purchased Players in IPL 2026 Auction)

आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे कम राशि के साथ उतरी मुंबई इंडियन्स (एमआई) 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। उसे एक विदेशी सहित कुल पांच खिलाड़ियों को खरीदना था। दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को मुंबई ने 1 करोड़ रुपये में शामिल हुए। इसके अलावा पांच युवा खिलाड़ी दानिश मालेवार(30 लाख), बांए हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर (ऑलराउंडर) और मयंक रावत(ऑलराउंडर) को अपने साथ बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया। नीलामी में 25 का स्क्वॉड पूरा होने के बाद मुंबई इंडियन्स के खाते में 55 लाख रुपये बच गए हैं।

मुंबई इंडियन्स फुल स्क्वॉड (Mumbai Indians Full Squad for IPL 2026 After Auction)

क्रमांकखिलाड़ीबेस प्राइजकीमत
1रोहित शर्मा16.30 करोड़
2सूर्यकुमार यादव16.35 करोड़
3हार्दिक पांड्या(कप्तान)16.35 करोड़
4तिलक वर्मा08 करोड़
5रॉबिन मिंज65 लाख
6रेयान रिकल्टन (विदेशी)01 करोड़
7नमन धीर5.25 करोड़
8मिचेल सेंटनर (विदेशी)02 करोड़
9विल जैक्स(विदेशी)5.25 करोड़
10कार्बिन बॉश (विदेशी)75 लाख
11शार्दुल ठाकुर (ट्रेड)2 करोड़
12राज अंगद बावा30 लाख
13ट्रेंट बोल्ट(विदेशी)12.5 करोड़
14जसप्रीत बुमराह18 करोड़
15दीपक चाहर9.25 करोड़
16अश्विनी कुमार30 लाख
17रघु शर्मा30 लाख
18अल्लाह गजनफर (विदेशी)4.8 करोड़
19मयंक मार्कंडे(ट्रेड)30 लाख
20शेरफेन रदरफोर्ड(ट्रेड) (विदेशी)2.6 करोड़
21क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)-विदेशी 1 करोड़1 करोड़
22दानिश मालेवार-बल्लेबाज30 लाख 30 लाख
23मोहम्मद इजहार-बाएं हाथ का तेज गेंदबाज30 लाख 30 लाख
24अथर्व अंकोलेकर -ऑलराउंडर30 लाख30 लाख
25मयंक रावत-ऑलराउंडर30 लाख 30 लाख

मुंबई इंडियन्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Mumbai Indians Retained Players list)

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, रेयान रिकल्टन, हार्दिक पांड्या(कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, कार्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर(लखनऊ से ट्रेड), राज अंगद बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडेय(केकेआर से ट्रेड)।

मुंबई इंडियन्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Mumbai Indians Released Players list)

एस राजू, रीस टॉप्ले, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर(लखनऊ को किया ट्रेड), बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजार्ड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।

आईपीएल 2025 में कैसा रहा था मुंबई का प्रदर्शन (Mumbai Indians Performance in IPL 2025)

मुंबई इंडियन्स की टीम का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अच्छा रहा था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की पलटन ने लीग दौर में 14 में 8 मैच जीते और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियन्स प्लेऑफ में चौथे स्थान पर रहने में सफल हुई। प्लेऑफ में मुंबई को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ फाइनल में पहुंचकर छठी खिताबी जीत का सपना भी टूट गया।

आईपीएल में मुंबई का कैसा रहा है प्रदर्शन

मुंबई इंडियन्स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने अबतक पांच खिताब अपने नाम किए हैं। पांचों खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले। साल 2013 में मुंबई पहली बार चैंपियन बनी थी। उसके बाद 2025,2017, 2019 और 2020 में मुंबई ने खिताब अपने नाम किए। पांच साल से मुंबई की टीम खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है।

आईपीएल 2026 की अन्य टीमों के स्क्वॉड यहां देखें

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article