दुनिया

पाकिस्तान में आतंकियों का बड़ा हमला! कोहाट में DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत, 12 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में पुलिस टीम पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। पुलिस की टीम अवैध सोने के खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जा रही थी। हमले में DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हुई, जबकि 12 घायल हो गए।

Image

पाकिस्तान के कोहाट में आतंकियों का बड़ा हमला। ANI

Photo : ANI

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया है। कोहाट जिले में घात लगाकर किए गए इस हमले में डीएसपी और सब-इंस्पेक्टर समेत कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हमले के दौरान पुलिस के पांच वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम अवैध सोने के खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान दरबोकाच जलंधर बांदा इलाके में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला।

डीएसपी और सब-इंस्पेक्टर की भी मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में डीएसपी हैदर जमान और सब-इंस्पेक्टर मुख्तियार की भी जान चली गई है। गोलीबारी में घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

हमले की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमलावरों की तलाश में कार्रवाई जारी है। पुलिस वाहनों को आग लगाए जाने के बाद घटनास्थल पर स्थिति और गंभीर हो गई।

इस हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों की संख्या को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अंतर है। कुछ रिपोर्ट्स में 10, जबकि अन्य में 11 पुलिसकर्मियों की मौत बताई गई है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर मृतकों की संख्या कम से कम 10 से 11 के बीच बताई जा रही है। आधिकारिक पुष्टि के बाद आंकड़ा बदल सकता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article