इसी साल जुलाई में अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ तस्वीर साझा करते हुए उनके साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि कर दी थी। साझा की तस्वीर के कैप्शन में अर्शदीप ने ‘My Person’ लिखा था। (फोटो क्रेडिट Instagram Arshdeep Singh)
11 नवंबर को सगाई की तस्वीरें साझा करके अर्शदीप सिंह ने अपनी सगाई का ऐलान किया। इन तस्वीरों में अर्शदीप घुटनों पर बैठकर समरीन को अंगूठी पहनाते नजर आए। समरीन के हां कहने के बाद समरीन विकेट लेने की तर्ज पर जश्न मनाते नजर आए। अर्शदीप को शादी के लिए हां करने के बाद समरीन ने सगाई की अंगूठी दिखाई। (फोटो क्रेडिट Instagram Arshdeep Singh)
तारीखी हस्ताक्षर 11 नवंबर 2026 के साथ समरीन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा,'जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से सबसे अच्छी बात यह है कि जीवन भर साथ रहने के लिए उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया।'(फोटो क्रेडिट Instagram Arshdeep Singh)
समरीन कौर न्यूजीलैंड दौरे पर अर्शदीप सिंह के साथ गई हैं। वनडे सीरीज के समाप्त होने से पहले दोनों ने सगाई कर ली। सीरीज के तीन मैच में से 2 में जीत के बाद भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। अर्शदीप सीरीज समाप्त होने के बाद स्वदेश लौट जाएंगे। (फोटो क्रेडिट Instagram Arshdeep Singh)
आईपीएल 2026 के मैचों के दौरान समरीन पंजाब किंग्स और अर्शदीप को चीयर करते हुए स्टेडियम में नजर आईं थीं। इसके बाद दोनों की एक साथ की तस्वीरें और सोशल मीडिया पर वायरल हुंईं। इसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं। (फोटो क्रेडिट Instagram Arshdeep Singh)
अर्शदीप और समरीन दोनों ही 27-27 साल के हैं और दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। (फोटो क्रेडिट Instagram Arshdeep Singh)
समरीन बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। उन्होंने धीरे-धीरे फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई है। साल 1983 में भारतीय टीम की विश्व कप विजय पर बनी फिल्म फिल्म 83 में भी वह नजर आई थीं। इसमें रणवीर सिंह अहम भूमिका में थे। समरीन की अन्य फिल्मों में नेल पॉलिश,सरदार जी 2 और जिंद माही शामिल हैं।(फोटो क्रेडिट Instagram Arshdeep Singh)