आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025, पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड, PBKS Players List: पंजाब किंग्स की ऐसी है नीलामी के बाद नई टीम, चुन-चुन कर शामिल किए हैं धाकड़ प्लेयर

PBKS Full Squad 2025, Punjab Kings Team Players List With Price, IPL Auction (आईपीएल ऑक्शन ) 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए सउदी अरब के जेद्दा में हुई नीलामी के बाद जानिए पंजाब किंग्स की अब कैसी है टीम? क्या ये खिलाड़ी कर पाएंगे पंजाब किंग्स का खिताबी जीत का सूखा?

PBKS Full Squad 2025, Punjab Kings Team Players List, IPL Auction 2025: पिछले 17 सालों से पहले आईपीएल खिताब का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स की टीम का आईपीएल 2025 के लिए सउदी अरब के जेद्दा में हुई दो दिवसीय मेगा ऑक्शन के बाद एक नए रूप में नजर आने लगी है। पंजाब किंग्स ने टीम के नए हेड कोच रिकी पॉन्टिंग की अगुआई में नए सिरे से टीम का गठन किया है। पंजाब ने केवल दो खिलाड़ियों प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। पंजाब की टीम 110 करोड़ रुपये के सबसे मोटे पर्स के साथ नीलामी में उतरी।

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025, पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड, PBKS Players List: पंजाब किंग्स की ऐसी है नीलामी के बाद नई टीम, चुन-चुन कर शामिल किए हैं धाकड़ प्लेयर

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस और ग्लैन मैक्सवेल जैसे धाकड़ खिलाड़ियों सहित कुल 10 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। अर्शदीप के लिए टीम ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया। पंजाब किंग्स ने नीलामी में अपने सबसे मोटे पर्स का अच्छा इस्तेमाल किया। नीलामी में उन्होंने 8 विदेशी सहित 23 खिलाड़ियों को खरीदा और सबसे पहले अपना 25 खिलाड़ियों का दल पूरा किया। आइए जानते हैं पंजाब ने किन खिलाड़ियों की नीलामी में की है खरीदारी और खिताबी जीत के लिए कितनी संतुलित है उनकी टीम?

End of Feed