IPL 2025 Auction, DC Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स की टीम मेगा ऑक्शन में 73 करोड़ के बड़े पर्स के साथ उतरी। 4 खिलाड़ियों को रिटेन करनी वाली दिल्ली के सामने ऑक्शन में अपने 21 स्लॉट को भरने के साथ-साथ कप्तान ढूंढने की बड़ी चुनौती थी। ऑक्शन के पहले दिन दिल्ली कैपिटल्स ने 9 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें से 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। दूसरे दिन दिल्ली ने 10 खिलाड़ियों को शामिल किया। दिल्ली ने सबसे ज्यादा पैसा केएल राहुल पर लुटाया। राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा। दिल्ली उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दे सकती है। दिल्ली से रिलीज किए गए ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड (साभार-TNN)
राहुल के अलावा दिल्ली ने मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, जैक फ्रेजर मैकगर्क, हैरी ब्रूक, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, समीर रिजवी और करुण नायर को अपना बनाया। पहले दिन की खरीददारी से दिल्ली ने अपनी बॉलिंग लाइनअप को मजबूत कर लिया है। दिल्ली की बॉलिंग यूनिट की बात करें तो मिचेल स्टार्क, टी नटराजन और मोहित शर्मा की तिकड़ी किसी भी टीम के लिए खतरनाक है। इसके अलावा दिल्ली के पास अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रुप में दो बेहतरीन स्पिनर है।
कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज करने के बाद दिल्ली ने रिटेंशन में सबसे ज्यादा पैसे ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर लुटाए थे। अक्षर को दिल्ली ने 16.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अक्षर के अलावा के कुलदीप को 13.25 करोड़, ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ और अनकैप्ड खिलाड़ी अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ में रिटेन किया था।
दिल्ली कैपिटल्स रिटेन्ड प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2025
| दिल्ली कैपिटल्स टीम रिटेंशन संख्या | दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ियों का नाम | दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ियों की कीमत |
| 1 | कुलदीप यादव | 13.25 करोड़ |
| 2 | अक्षर पटेल | 16.50 करोड़ |
| 3 | ट्रिस्टन स्टब्स | 10 करोड़ |
| 4 | अभिषेक पोरेल | 4 करोड़ |
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वॉड खिलाड़ियों की लिस्ट (Delhi Capitals Full Squad List)
| प्लेयर्स | रोल | प्राइस | |
| 1. | अक्षर पटेल | ऑलराउंडर | 16.5 करोड़ |
| 2. | कुलदीप यादव | स्पिन गेंदबाज | 13.25 करोड़ |
| 3. | ट्रिस्टन स्टब्स | बैटर | 10 करोड़ |
| 4. | अभिषेक पोरेल | विकेटकीपर | 4 करोड़ |
| 5. | मिचेल स्टार्क | गेंदबाज | 11 करोड़ 75 लाख |
| 6. | केएल राहुल | विकेटकीपर बल्लेबाज | 14 करोड़ |
| 7. | जैक फ्रेजर मैकगर्क | बल्लेबाज | 9 करोड़ |
| 8. | हैरी ब्रूक | बल्लेबाज | 6 करोड़ 25 लाख |
| 9. | टी नटराजन | तेज गेंदबाज | 10 करोड़ 75 लाख |
| 10. | समीर रिजवी | बल्लेबाज | 95 लाख |
| 11. | करुण नायर | बल्लेबाज | 50 लाख |
| 12. | फाफ डु प्लेसिस | बल्लेबाज | 2 करोड़ |
| 13. | मुकेश कुमार | तेज गेंदबाज (RTM) | 8 करोड़ |
| 14. | आशुतोष शर्मा | बल्लेबाज | 3 करोड़ 80 लाख |
| 15. | मोहित शर्मा | तेज गेंदबाज | 2 करोड़ 20 लाख |
| 17. | दर्शन नलकंडे | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| 18. | डोनाबेन फरेरा | विकेटकीपर बल्लेबाज | 75 लाख |
| 19. | दुश्मंथा चमीरा | गेंदबाज | 75 लाख |
| 20. | विपराज निगम | ऑलराउंडर | 50 लाख |
| 21. | मनवंत कुमार | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| 22. | अजय मंडल | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| 23. | माधव तिवारी | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| 24. | त्रिपुराना विजय | ऑराउंडर | 30 लाख |
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squad)
केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रुक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नलकंडे, विपराज निगम, दुश्मंथा चमीरा, डोनावेन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार , त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी।
कैसा रहा है दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन (Delhi Capitals Record)
दिल्ली कैपिटल्स उन 3 टीमों में से एक है जो अब तक ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। दिल्ली साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय कर पाई थी। पहली ट्रॉफी की तलाश में दिल्ली इस बार नए कोच हेमांग बदानी के दिशानिर्देश में खेलते दिखाई देगी। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन औसत रहा था। दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ छठे नंबर पर रही थी। नए कोच के दिशानिर्देश में इस बार टीम कुछ नया करने के फिराक में होगी।
