IPL 2025 Auction, LSG (Lucknow Super Giants) Full Squad: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने दमदार टीम बनाने की कोशिश रही है। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में पुराने खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई। इसके अलावा नए खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया। मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें निकोलस पूरन पर सबसे ज्यादा पैसा खर्चा किया। इसके अलावा रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसीन खान और आयुष बडोनी को रिटेन किया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स का दमदार स्क्वॉड।
हालांकि, फ्रेंचाइजी ने दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत पर बड़ी बोली लगाई और 27 करोड़ में उनको खरीदा। वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। फ्रेंचाइजी ने आरटीएम से शेमार जोसेफ को खरीदा। इसके अलावा टीम में कई नए खिलाड़ी भी शामिल हुए।
लखनऊ सुपर जायंट्स का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। टीम को 14 मैचों में से 7 मुकाबले में जीत मिली थी और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 14 अंक और -0.667 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। फ्रेंचाइजी ने पिछली गलतियों को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों पर बोली लगाई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 51 करोड़ रुपये खर्च किए। ऑक्शन बजट में 120 करोड़ रुपए में से 69 करोड़ के साथ ऑक्शन में उतरी थी। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 19 खिलाड़ियों को खरीदा। अब टीम के पास 10 लाख रुपए शेष रहा। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन किया और कितने खिलाड़ियों को खरीदा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को किया रिटेन (LSG Retained Players List IPL 2025)
| रिटेनशन | खिलाड़ी का नाम | कीमत |
| 1 | निकोलस पूरन(वेस्टइंडीज) | 21 करोड़ रुपए |
| 2 | रवि बिश्नोई (भारत) | 11 करोड़ रुपए |
| 3 | मयंक यादव (भारत) | 11 करोड़ रुपए |
| 4 | मोहसीन खान (भारत) | 4 करोड़ रुपए |
| 5 | आयुष बडोनी (भारत) | 4 करोड़ रुपए |
एलएसजी द्वारा आईपीएल 2025 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी (LSG IPL 2025 Auction Buys)
| खिलाड़ी नंबर | खिलाड़ी का नाम | रोल | कीमत |
| 1. | ऋषभ पंत | बल्लेबाज | 27 करोड़ |
| 2. | डेविड मिलर | बल्लेबाज | 7.50 करोड़ |
| 3. | एडेन मार्करम | बल्लेबाज | 2 करोड़ (बेस प्राइज) |
| 4. | मिचेल मार्श | ऑलराउंडर | 3.40 करोड़ |
| 5. | आवेश खान | गेंदबाज | 9.75 करोड़ |
| 6. | अब्दुल समद | ऑलराउंडर | 4.20 करोड़ |
| 7. | आर्यन जुयाल | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 30 लाख(बेस प्राइज) |
| 8. | आकाश दीप | गेंदबाज | 8 करोड़ |
| 9. | हिम्मत सिंह | बल्लेबाज | 30 लाख |
| 10. | शाहबाज अहमद | ऑलराउंडर | 2.40 करोड़ |
| 11. | एम. सिद्धार्थ | गेंदबाज | 75 लाख |
| 12. | दिग्वेश सिंह | गेंदबाज | 30 लाख |
| 13. | आकाश सिंह | गेंदबाज | 30 लाख |
| 14. | शेमार जोसेफ | गेंदबाज | 75 लाख |
| 15. | मैथ्यू ब्रीत्जके | बल्लेबाज | 75 लाख |
| 16. | प्रिंस यादव | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| 17. | दिग्वेश सिंह | गेंदबाज | 30 लाख |
| 18. | आकाश सिंह | गेंदबाज | 30 लाख |
| 19. | युवराज चौधरी | ऑलराउंडर | 30 लाख |
लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम
आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम (LSG Full Players List For IPL 2025)
निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसीन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, आवेश खान, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह, एम. सिद्धार्थ, आकाश सिंह, शेमार जोसेफ, मैथ्यू ब्रीत्जके, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी।
