क्रिकेट

Video: वैभव सूर्यवंशी को देखते ही रवींद्र जडेजा ने लगाया गले, राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर लिखा दिल जीतने वाला कैप्शन

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi meets Ravindra Jadeja: वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैभव सूर्यवंशी जाकर रवींद्र जडेजा से गले मिलते हैं। वहीं जडेजा भी उनको पूरे दिल के साथ गले लगाते नजर आते हैं। सूर्यवंशी​ को अपने सामने पाते ही जडेजा उनसे कहते हैं कि 'अच्छा खेले।'

Image

जडेजा से मिले सूर्यवंशी (X- राजस्थान रॉयल्स)

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi meets Ravindra Jadeja: आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। IPL के इस सीजन का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। इस बीच सारी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो गया है। यह वीडियो राजस्थान के तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो

फ्रेंचाइजी ने जो वीडियो शेयर किया है, वह उसके ट्रेनिंग कैंप का है। राजस्थान रॉयल्स ने जो वीडियो शेयर किया है। उसका कैप्शन दिल जीतने वाला है। राजस्थान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब वैभव सूर्यवंशी मीट बन्ना।' बता दें कि 'बन्ना' शब्द राजस्थान और गुजरात में राजपूत समुदाय के युवाओं के लिए किया जाता है। यह एक सम्मानजनक शब्द है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैभव सूर्यवंशी जाकर रवींद्र जडेजा से गले मिलते हैं। वहीं जडेजा भी उनको पूरे दिल के साथ गले लगाते नजर आते हैं। सूर्यवंशी को अपने सामने पाते ही जडेजा उनसे कहते हैं कि 'अच्छा खेले।' देखें वीडियो-

वहींं वीडियो में वैभव सूर्यवंशी को भी रवींद्र जडेजा को बधाई देते हुए देखा जा सकता है। रवींद्र जडेजा इसके बाद वैभव सूर्यवंशी से पूछते हैं कि वह यहां कब आए। इस पर वैभव जवाब देते हुए कहते हैं- कल। वैभव इस दौरान जडेजा से यह भी बताते हैं कि उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा को ट्रेड किया था। वहीं संजू सैमसन के जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने रियान पराग को अपना कप्तान बनाया है। रियान पराग ने अपने IPL करियर की शुरुआत राजस्थान के साथ ही की थी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article