एजुकेशन

IIT Madras PhD Admission: रिसर्च प्रोग्राम में एडमिशन का मौका, जानें फीस और चयन प्रक्रिया

IIT संस्थान ने जनवरी 2027 सेशन के PhD और MS by Research प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IIT मद्रास के रिसर्च एडमिशन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

IIT Madras PhD Admission: रिसर्च प्रोग्राम में एडमिशन का मौका

IIT Madras PhD Admission 2027: IIT मद्रास में रिसर्च के क्षेत्र में आगे पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। संस्थान ने जनवरी 2027 सेशन के PhD और MS by Research प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IIT मद्रास के रिसर्च एडमिशन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक है। ध्यान रहे आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अलग-अलग विभागों के अनुसार योग्यता और दूसरी शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए फॉर्म भरने से पहले संबंधित विभाग की जानकारी जरूर देख लें।

IIT मद्रास के PhD और MS by Research प्रोग्राम में अलग-अलग विषयों में रिसर्च का अवसर मिलता है। इसमें इंजीनियरिंग, साइंस, मानविकी, सोशल साइंस और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। संस्थान के अलग-अलग विभागों में रिसर्च के विषय और पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं।

कैसे होगा चयन?

आवेदन के बाद उम्मीदवारों को संबंधित विभाग की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। कुछ विभाग पहले लिखित परीक्षा करा सकते हैं और उसके बाद इंटरव्यू होगा, जबकि कुछ विभाग सीधे इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। IIT मद्रास के अलग-अलग विभाग अपनी वेबसाइट पर शॉर्टलिस्टिंग, टेस्ट और इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी जारी करते हैं।

कितनी है आवेदन फीस?

सामान्य, EWS और OBC-NCL वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों और इन श्रेणियों के ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1,000 रुपये है। महिला उम्मीदवारों के अलावा SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये रखी गई है। यह फीस एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार न करें और 30 अक्टूबर से पहले फॉर्म पूरा कर दें। साथ ही, जिस विभाग में आवेदन करना है, उसकी पात्रता और जरूरी शर्तों को ध्यान से जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article