क्रिकेट

IPL से पहले विवाह बंधन में बंधा RCB का यह खिलाड़ी, फैंस को भी नहीं हुई कानों कान खबर

Yash Dayal Marriage: आरसीबी प्लेयर ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ शादी की है। इस शादी समारोह में सिर्फ परिवार के करीबी लोग और कुछ रिश्तेदार मौजूद थे। यश दयाल की शादी की खबर जैसे ही सामने आई, फैंस और क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।

Image

यश दयाल ने की शादी (imyash_dayal)

झYash Dayal Marriage: IPL 2026 शुरू होने के कुछ ही दिन पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने बेहद ही गोपनीय तरीके से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यश दयाल ने पिछले महीने 4 फरवरी को नोएडा में एक निजी समारोह में गुपचुप तरीके से शादी की है। खबरों के मुताबिक, आरसीबी प्लेयर ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ शादी की है। इस शादी समारोह में सिर्फ परिवार के करीबी लोग और कुछ रिश्तेदार मौजूद थे। यश दयाल की शादी की खबर जैसे ही सामने आई, फैंस और क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।

यश दयाल ने नहीं दी शादी की कोई जानकारी

यश दयाल ने सोशल मीडिया पर अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक जानकारी पोस्ट नहीं की है। यश दयाल की शादी की खबर ऐसे समय सामने आ रही है, जब वह एक कानूनी मामले में फंसे हुए हैं। दो साल पहले उन पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि, इस मामले को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट ने जनवरी 2026 में उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। इससे पहले निचली अदालत उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी, इससे उनकी गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई थी।

झेल रहे हैं यौन शोषण का आरोप

पिछले दिनों सांगानेर थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि शिकायतकर्ता घटना के समय नाबालिग थी। वह क्रिकेट कार्यक्रम के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। उसने यश दयाल पर लगभग दो साल पहले क्रिकेट में करियर बनाने में मदद के बहाने यौन शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना था कि यश दयाल ने कथित रूप से आईपीएल 2025 सीजन के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित एक होटल में युवती को खुद के कमरे में बुलाकर दोबारा दुष्कर्म किया था। चूंकि पहली घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 वर्ष थी, इसलिए मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ 'पॉक्सो' एक्ट के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई थी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article