क्रिकेट

Video: IPL 2026 के लिए RCB के कैंप में पहुंचे किंग कोहली, जाने किस दिन खेलेंगे पहला मैच

IPL 2026: आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। विराट कोहली आईपीएल 2026 के लिए आज बेंगलुरु पहुंच गए। विराट कोहली के बेंगलुरु पहुंचने का वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो बहुत ही फिल्मी अंदाज में बनाया गया है।

Image

आरसीबी से जुड़े विराट कोहली (फोटो साभार- RCB/BCCI)

IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के 20 दिन के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। IPL 2025 में अपना पहला खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए इस बार खिताब बचाने की चुनौती होगी। 19वें सीजन का उद्घाटन मैंच पूर्व चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार, शाम साढ़े सात बजे से होगा।

RCB ने शेयर किया किंग कोहली का वीडियो

इससे पहले आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। विराट कोहली आईपीएल 2026 के लिए आज बेंगलुरु पहुंच गए। विराट कोहली के बेंगलुरु पहुंचने का वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो बहुत ही फिल्मी अंदाज में बनाया गया है। विराट कोहली की वीडियो शेयर करते हुए आरसीबी के एक्स अकाउंट से कैप्शन में लिखा गया, 'आपको उन्हें देखने की जरूरत नहीं है... बस यह जानने के लिए कि वह आ रहे हैं! कैलेंडर देखें। संकेत जरूर मिलेंगे।' देखें वीडियो-

बता दें कि किंग कोहली भी 28 मार्च दिन शनिवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। साल 2025 की ही तरफ फैंस साल 2026 में भी विराट कोहली का जलवा देखने को बेताब हैं। विराट कोहली IPL में अब तक कुल 267 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 8661 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। विराट ने आईपीएल के पिछले सीजन में 15 मैंचों में 657 रन बनाए हैं। वहीं 2024 में भी उन्होंने 15 मैच खेलते हुए 741 रन बनाए थे। इसके अलावा IPL 2023 में विराट ने 14 मैच खेलते हुए 639 रन अपने नाम किया था। विराट कोहली के लिए बैटिंग के लिहाज से सबसे बेस्ट IPL सीजन 2016 का था, जिसमें उन्होंने 16 मुकाबलों में 973 रन बटोरे थे। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक अपने नाम किया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article