क्रिकेट

IPL 2026, GT vs MI Pitch Report: गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला आज, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, GT vs MI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (20 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के तीसवें मुकाबले में एक बार चैंपियन गुजरात टाइटन्स और पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का तीसरा मैच है। इससे पहले खेले दो मैच में से एक में मुंबई को जीत और एक में हार मिली है। हालांकि दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का हाल।

Image

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स, नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Mumbai Indians Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के तीसवें मुकाबले में एक बार चैंपियन गुजरात टाइटन्स और पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला गुजरात टाइटन्स के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम(Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स की कप्तानी जहां टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभाल रहे हैं वहीं मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मुंबई इंडियन्स को अबतक मौजूदा सीजन में खेले 5 मैच में केवल एक मुकाबले में जीत मिली है जबकि उसे लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में मुंबई सबसे आखिरी यानी दसवें पायदान पर है। वहीं गुजरात की टीम मिला जुला प्रदर्शन कर रही है। अबतक खेले पांच मैच में से उसे तीन में जीत मिली है और दो में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। अंक तालिका में गुजरात की टीम छठे पायदान पर है। मुंबई के खिलाफ मैच में जीत उसकी टॉप 4 में एंट्री करा देगी। मुंबई की नजर जहां लगातार हार के सिललिले को तोड़ने की होगी वहीं गुजरात टॉप 4 में एंट्री करना चाहेगी। ऐसे में आईए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियमकी पिच का हाल?

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (gujarat titans vs mumbai Indians Head to Head)

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इनमें से गुजरात को 5 मैच में जबकि मुंबई को 3 मैच में जीत मिली है। इस लिहाज से देखें तो गुजरात का पलड़ा मुंबई के खिलाफ शुरुआत से ही भारी रहा है। अहदाबाद के मैदान पर दोनों के बीच अबतक कुल 4 बार भिड़त हुई है। इसमें से चारों बार जीत गुजरात के हाथ लगी है। मुंबई का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ जीत का खाता नहीं खुल सका है। दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में से 4 में गुजरात की टीम विजयी रही है। इन आंकड़ों के बीच सोमवार को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर एक बार फिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिलेगी।

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज की पिच रिपोर्ट (GT vs MI IPL Match Today Pitch Report)

आजगुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्सके बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 30वां मैच मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम(Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक दो मैच खेले गए हैं। जिसमें से एक मैच में मेजबान गुजरात को जीत मिली है जबकि दूसरे मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है। इस मैदान पर गुजरात और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने 6 विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम 8 विकेट पर 204 रन बना सकी थी। वहीं कोलकाता ने इस मैदान पर 20 ओवर में 180 रन 10 विकेट खोकर बनाए थे। इसके बाद 181 रन के विजयी लक्ष्य को गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। अहमदाबाद में जिस पिच पर सोमवार को मैच खेला जाएगा उस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हाल के दिनों में ज्यादा जीत मिली है। इस पिच पर खेले गए 7 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। वहीं एक मैच टाई रहा है और दो मैच चेज करने वाली टीम के खाते में गए हैं। सोमवार को अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा ऐसे में रात में वहां ओस भी पड़ने की संभावना है।

आईपीएल 2026 के चौबीसवें मुकाबले में गुजरात और मुंबई के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Gujarat vs Mumbai IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के तीसवें मुकाबले में गुजरात और मुंबई के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। मुंबई के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा(Rohit Sharma) पर रहेगी। रोहित की वापसी टीम के लिए चिंता की विषय है। रोहित शर्मा पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे। ऐसे में उनके खेलने पर संशय बरकरार है। हिटमैन के अलावा सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav), तिलक वर्मा(Tilak Verma), ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और अबतक विकेट के लिए तरस रहे जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumarh) पर रहेंगी। वहीं गुजरात के फैन्स की नजरें शुभमन गिल (Shreyas Iyer), साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), मोहम्मद सिराज(Mohammad Siraj) और राशिद खान (Rashid Khan)पर रहेंगी।

गुजरात और मुंबई की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans and Mumbai Indians IPL 2026 Full Squads)

गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):

शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Mumbai Indians Full Squad):

हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो. इज़हार, रघु शर्मा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article