बॉलीवुड

'ये राम युग का आरंभ है' Ramayana का ट्रेलर देख गदगद हुए Sandeep Reddy Vanga

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 31, 2026, 05:05 PM IST

Sandeep Reddy Vanga on Ramayana Trailer: एक्टर रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण का ट्रेलर देखने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने रिएक्शन दिया है। संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा कि...

Image

संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म को लेकर कही ये बात (Image Source: AI)

Sandeep Reddy Vanga on Ramayana Trailer: बॉलीवुड एक्टर यश (Yash) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म रामायण के ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आया। अब फिल्म रामायण के ट्रेलर पर मूवी डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने भी रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं कि संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म रामायण को लेकर क्या पोस्ट किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

संदीप रेड्डी वांगा ने की 'रामायण' की तारीफ

फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण के ट्रेलर पर आया संदीप रेड्डी वांगा का रिएक्शन है। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर जमकर तारीफ की। संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा कि 'ये राम युग का आरंभ है।' उन्होंने आगे कहा, 'ये सिर्फ ट्रेलर नहीं है, बल्कि ये हमेशा याद दिलाता रहेगा कि धर्म हमेशा अधर्म पर जीत हासिल करता है।' संदीप रेड्डी वांगा का ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

रामायण (Ramayana) का निर्देशन नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल (Sunny Deol), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है। संदीप रेड्डी वांगा के पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article