एजुकेशन

RRB Group D 2026 Admit Card: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB ने ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार rrapply.gov.in से इन प्रवेश पत्र को चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी।

Image

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Group D 2026 Admit Card OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार rrapply.gov.in से इन प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी। बता दें, RRB Group D Exam की परीक्षा देशभर में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए होंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें नाम और फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम, गेट बंद होने का समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पता शामिल हैं।

RRB Group D 2026 Admit Card Download कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrapply.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर RRB Group D 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।

4. मांगी गई जानकारी सबमिट करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

परीक्षा के दिन ये डॉक्यूमेंट साथ ले जाएं

CBT परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लेकर जाना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ये चीजें जरूर ले जानी चाहिए:

  • RRB Group D 2026 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • सरकार द्वारा जारी वैध फोटो आईडी प्रूफ
  • RRB की ओर से बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज, यदि लागू हों

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कैलकुलेटर, पढ़ाई से जुड़ी सामग्री और अन्य प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें, और परीक्षा स्थल पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article