क्रिकेट

IPL 2026: रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत, तीन में शामिल है RCB

IPL 2026: ​इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम पर है। इस टीम ने 6 मई 2017 को खेले गए मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रन से हराकर मैच जीता था। लिस्ट में टॉप 5 में तीन जीत आरसीबी के नाम दर्ज है।

Image

आरसीबी (IPL/BCCI)

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक 18 सीजन खेले गए हैं। अब तक IPL के इतिहास में कुल 1180 मैच खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ 13 बार 100 या उससे अधिक रनों के अंतर से मुकाबले जीते गए हैं। आइए, आईपीएल इतिहास में रनों के अंतर से 5 सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों के बारे में जानते हैं, जिनमें 3 बार आरसीबी का नाम शामिल है।

पहले नंबर पर मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (एमआई) के नाम पर है। इस टीम ने 6 मई 2017 को खेले गए मुकाबले में 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 13.4 ओवरों में महज 66 रन पर सिमट गई। मुंबई की टीम 146 रन से मैच जीती थी।

दूसरे पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

14 मई 2016 को खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 248 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात लॉयन्स की टीम 18.4 ओवरों में महज 104 रन पर ढेर हो गई थी। आरसीबी की टीम 144 रन से मैच जीती।

तीसरे पर कोलकाता नाइट राइडर्स

यह मैच 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और आरसीबी के बीच खेला गया था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी की टीम 15.1 ओवरों में सिर्फ 82 रन पर सिमट गई। कोलकाता की टीम 140 रन से मैच जीती।

चौथे पर फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

6 मई 2015 को खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 226 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 13.4 ओवरों में सिर्फ 88 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी की टीम 138 रनों से मैच जीती।

पांचवे पर भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

यह मैच 23 अप्रैल 2013 को खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए। इसके जवाब में पुणे वॉरियर्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 133 रन बना सकी। आरसीबी 130 रनों से जीती।

इनपुट- IANS

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article