LSG vs RR, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबे में दो बड़ी टीम एक दूसरे के खिलाफ उतरेगी। इकाना में खेले जाने वाले इस मैच में टेबल टॉपर राजस्थान का मुकाबला प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। राजस्थान की टीम लगातार 3 मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है जबकि लखनऊ की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। दोनों टीम दूसरी बार इस सीजन में भिड़ेगी। पहले मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन हरा दिया था।
राजस्थान के लिए इस सीजन टॉप-4 बल्लेबाजों ने लगातार रन बनाए हैं। खासतौर से रियान पराग सबसे कंसिसटेंट रहे हैं। वह आठ मैचों में 318 रन बना चुके हैं। यशस्वी जायसवाल के फॉर्म में लौटने से रॉयल्स की बल्लेबाजी मजबूत हुई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में जीत के लिये 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने 60 गेंद में नाबाद 104 रन बनाये थे जिसकी बदौलत टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।
लखनऊ की बल्लेबाजी की बात करें तो मार्कस स्टोइनिस के फॉर्म में लौटने से टीम का मध्यक्रम मजबूत हुआ है। केएल राहुल और आयुष बडोनी भी लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गेंदबाजी में यश ठाकुर और मोहसिन खान ने प्रभावित किया। आज के मैच में मयंक यादव की वापसी हो सकती है। उनके आने से टीम और भी मजबूत होगी।
हेड टू हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अब तक दोनों टीम 4 बार आपस में भिड़ी है जिसमें से 3 मुकाबला राजस्थान ने जीता है और केवल 1 मुकाबले में लखनऊ को जीत मिली है। दोनों टीम के पास अच्छे बल्लेबाजों और गेंदबाजों की भरमार है। गूगल की मानें तो राजस्थान का पलड़ा भारी है। गूगल के अनुसार 55 प्रतिशत लोगों का मानना है कि आज का मैच राजस्थान जीतेगी जबकि 45 प्रतिशत लोगों को लगता है कि आज का मैच लखनऊ के पक्ष में जाएगा।
लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन-
1 क्विंटन डी कॉक, 2 केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), 3 मार्कस स्टोइनिस, 4 देवदत्त पडिक्कल, 5 निकोलस पूरन, 6 दीपक हुडा, 7 आयुष बडोनी, 8 क्रुणाल पांड्या, 9 मैट हेनरी, 10 रवि बिश्नोई, 11 मोहसिन खान।
