इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ का अपने होम ग्राउंड पर पलड़ा भारी है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड पर तीन मैच खेले हैं, जिसमें लखनऊ को दो मैचों में जीत और एक मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मौजूदा आईपीएल में इस मैदान पर पहला मुकाबला खेलने उतरेगी।
टेबल में लखनऊ से आगे चेन्नई
आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में लखनऊ सुपर किंग्स से आगे चेन्नई सुपर किंग्स है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 6 मैचों में 4 मुकाबले में जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 6 मैचों में 3 मुकाबले में जीत का और इतने ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि लखनऊ की टीम 6 अंक के साथ 5वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, लखनऊ के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी है। चेन्नई का जीत प्रतिशत 57% है, जबकि लखनऊ का जीत प्रतिशत 43% है।चेन्नई-लखनऊ का जीत-हार का रिकॉर्ड बराबर
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हार-जीत का रिकॉर्ड बराबर है। दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें चेन्नई को एक और लखनऊ को भी एक मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका है। लखनऊ के खिलाफ चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 217 रन है, जबकि चेन्नई के खिलाफ लखनऊ को हाईएस्ट स्कोर 211 रन है।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
