क्रिकेट

IPL 2024: सुनील नरेन ने मचाया बल्ले से कोहराम, दिल्ली के गेंदबाज बोले नारायण-नारायण

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 3, 2024, 09:03 PM IST

Sunil Narine Fifty against Delhi Capitals: सुनील नरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में बल्ले से धमाल मचाते हुए आतिशी अर्धशतक जड़ा। नरेन शतक से जरूर चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

Image

सुनील नरेन (साभार IPL/BCCI)

विशाखापट्टनम: वेस्टइंडीज के धाकड़ प्लेयर सुनील नरेन ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्ले से कोहराम मचा दिया। नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 39 गेंद में 85 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम 12.3 ओवर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर 2 विकेट पर 165 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

21 गेंद में नरेन ने जड़ा पचासा

सुनील नरेन ने पारी की आतिशी शुरुआत की और फिल साल्ट के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। पहले विकेट के लिए दोनों ने 3.5 ओवर में 50 रन पूरे किए। इसके बाद फिल साल्ट 60 के स्कोर पर 12 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद नरेन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर पॉवरप्ले में केकेआर को 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान नरेन ने 21 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। यह साल 2017 के बाद नरेन का आईपीएल में पहला अर्धशतक है।

218 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

39 गेंद में 85 रन बनाकर नरेन मिचेल मार्श की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश में विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। इस पारी के दौरान नरेन ने 7 चौके और 7 छक्के जड़े। नरेन ने बल्ले से कहर बरपाते हुए अपनी पारी के दौरान 217.94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

दूसरे विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी

नरेन इसके बाद भी नहीं रुके उन्होंने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 44 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी की। जिसमें नरेन ने 49 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 48 रन का योगदान दिया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article