क्रिकेट

IPL 2024, PBKS vs MI Dream11 Prediction: पंजाब मुंबई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले देखें ड्रीम-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 18, 2024, 05:56 PM IST

PBKS vs MI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Punjab Kings vs Mumbai Indians X1: आईपीएल के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला पंजाब के होम मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें ड्रीम-11।

Image

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

PBKS vs MI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Punjab Kings vs Mumbai Indians Playing X1: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का रोमांच दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में विस्फोटक पारी खेलने वाली टीम पंजाब किंग्स का सामना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला हाईस्कोरिंग हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल इतिहास में पंजाब और मुंबई के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाता है। मुंबई को 16 मैचों में, जबकि पंजाब को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में मोहाली के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब की टीम चौथा मैच खेलने उतरेगी। इससे पहले पंजाब को एक मुकाबले में जीत और दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई की टीम इस मैदान पर पहली बार खेलने उतरेगी।

हिटमैन का धमाकेदार प्रदर्शन जारी

आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने 6 मैचों में 167.30 की स्ट्राइक रेट और 52.20 की औसत से कुल 261 रन बनाए हैं। वे मुंबई इंडियंस के टॉप स्कोरर और मौजूदा सीजन में टॉप स्कोरर की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 125.61 की स्ट्राइक रेट और 30.40 की औसत से 152 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में बुमराह का कहर

आईपीएल के 17वें सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी दिख रहा है। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी मुंबई के खिलाड़ी आगे चल रहे हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह 6 मैचों 6.08 की इकोनॉमी से कुल 10 विकेट चटकाए हैं। वे टीम के टॉप विकेटटेकर और ओवरऑल दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट कागिसो रबाडा ने चटकाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 7.95 की इकोनॉमी से कुल 9 विकेट चटकाए हैं।

मुल्लांपुर स्टेडियम पिच रिपोर्ट(Mullanpur Stadium Pitch Report)

चंडीगढ़ में मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच भारत की सबसे फास्ट पिचों में से एक है। यह अतिरिक्त उछाल देती है। इससे फायदा तेज गेंदबाजों को मिलता है।

MI vs PBKS Head to Head at Mullanpur Stadium (एमआई बनाम पीबीकेएस हेड टू हेड)

MumbaivsPunjab
31Matches Played31
16Won15
223Highest Score230
-No Result-
87Lowest Score119

Pitch Reports:

IPL 2024 Match-33, PBKS vs MI, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस

दिनांक: 18 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: इशान किशनए जॉनी बेयरस्टो।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, तिलक वर्मा।

ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, हार्दिक पंड्या, सैम कुरेन।

गेंदबाज: हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस(MI) कप्तान और उप कप्तान (Today Dream11 team Captain and Vice Captain)

कप्तान: सैम कुरेन।

उप-कप्तान: हार्दिक पंड्या

पंजाब किंग्स - मुंबई इंडियंस ड्रीम-11 Team Today Match

विकेटकीपर: इशान किशनए जॉनी बेयरस्टो।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, तिलक वर्मा।

ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, हार्दिक पंड्या, सैम कुरेन।

गेंदबाज: हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

कप्तान: रोहित शर्मा।

उप-कप्तान: अर्शदीप सिंह

पीबीकेएस बनाम एमआई ड्रीम-11 टीम (Punjab vs Mumbai Dream11 Best Team)

विकेटकीपर: ईशान किशन बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, हार्दिक पंड्या

गेंदबाज: जसप्रित बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा

कप्तान: जसप्रित बुमराह

उपकप्तान: हार्दिक पांड्या

पंजाब और मुंबई सी संभावित प्लेइंग इलेवन(MI vs PBKS Today Match Predicted Playing 11)

पंजाब किंग्स(PBKS Predicted Playing11)

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल

मुंबई इंडियंस(MI Predicted Playing11)

ईशान किशन (विकेटकीपर) , रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मोहम्मद नबी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Squads)

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (Mumbai Indians Squads)

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

(*Disclaimer: आईपीएल में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है। / 33rd Match, Dream11 Team, Fantasy Cricket, Indian Premier League 2024, PBKS vs MI Dream11 Prediction in Hindi, pitch report, T20 MATCH)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article