क्रिकेट

IPL 2024, Suryakumar Yadav Injury Update: लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडियन्स के लिए आई अच्छी खबर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 3, 2024, 08:14 PM IST

Suryakumar Yadav Declared fit by NCA: आईपीएल 2024 में लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में अंतिम पायदान पर चल रही मुंबई इंडियन्स के लिए अच्छी खबर आई है। सूर्यकुमार यादव अगले मैच में मैदान पर उतर सकते हैं एनसीए ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है।

Image

सूर्यकुमार यादव(साभार IPL/BCCI)

Suryakumar Yadav Declared fit : आईपीएल 2024 में शुरुआती तीन मैचों में लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में आखिरी पायदान पर चल रही मुंबई इंडियन्स के लिए अच्छी खबर आई है। धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले पूरी तरह फिट हो गए हैं। उस मैच के लिए सूर्या उपलब्ध रहेंगे।

एनसीए ने सूर्या को घोषित किया फिट

बेंगलुरू स्थित एनसीए ने सूर्यकुमार यादव को फिट घोषित कर दिया है। चोट की वजह से सूर्या मैदान से तीन महीने दूर रहे। बीसीसीआई और एनसीए के फीजियो सूर्या की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। इसी वजह से पूरी संतुष्टि के बाद सूर्यकुमार यादव को फिट घोषित किया गया है।

बीसीसीआई नही उठाना चाहता था कोई जोखिम

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव अब फिट हैं। एनसीए ने उन्हें कुछ अभ्यास मैच खिलाए जिसमें वो अच्छे दिखे। ऐसे में अब वो मुंबई इंडियन्स से जुड़ सकते हैं। हम चाहते थे कि सूर्या एमआई में वापस जाने से पहले 100 प्रतिशत फिट और मैच खेलने के लिए तैयार हों। आईपीएल से पहले हुए पहले फिटनेस टेस्ट में वो पूरी तरह फिट महसूस नहीं कर रहे थे। इसलिए हम यह देखना चाहते थे कि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें किसी तरह का दर्द तो महूसस नहीं हो रहा है।'

ग्रेड टू का हुआ था सूर्या को टियर

सूर्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान एड़ी में ग्रेड 2 टियर हो गया था। इसके बाद वो भारतीय टीम से 7 सप्ताह के लिए बाहर हो गए थे। इसके बाद वो दोबारा चोटिल हो गए और हार्निया के ऑपरेशन से गुजरना पड़ा जिसकी वजह से वो अबतक क्रिकेट नहीं खेल सके।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article