क्रिकेट

CSK vs LSG: मेरे दिल में धोनी की खास जगह, केएल राहुल ने शेयर किया एमएस के साथ खास मोमेंट

CSK vs LSG: आईपीएल के 34वें मुकाबले में सीएसके का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले राहुल ने अपनी दिल की बात सुनाई है।

Image

एमएस धोनी और केएल राहुल (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएसके और लखनऊ का मुकाबला
  • केएल राहुल ने शेयर किया धोनी के साथ का किस्सा
  • राहुल और धोनी की भाईचारे का किस्सा

CSK vs LSG: एमएस धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने लाखों खिलाड़ियों और करोड़ों लोगों को किसी ने किसी रुप में प्रभावित किया। चाहे वो टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ी हो या फिर युवा अनकैप्ड खिलाड़ी सबने इस दिग्गज खिलाड़ी से कुछ न कुछ सीखा है। यही कारण है कि सीएसके के मैच के बाद धोनी की पाठशाला लगती है और वह युवा खिलाड़ियों से घिरे नजर आते हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल ने एमएस से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। राहुल ने बताया कि उनके दिल में धोनी की खास जगह है।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए केएल राहुल ने बताया कि उनके दिल में धोनी की एक खास जगह है। पूरे देश की और उनके साथ हमारी सबसे अच्छी याद यह है कि हमने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कैप उन्हीं से पाई है। उन्होंने आगे कहा 'एमएस धोनी न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक खास व्यक्ति हैं। उनके साथ मेरी सबसे खूबसूरत याद यह है कि मैंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनसे कैप पाई है। वह तब टीम के कप्तान थे। उसके बाद उनके साथ खेलना और फिर हारना-जीतना भी खास रहा।

राहुल की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा जहां स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिलती है। दोनों टीम के अब तक के मुकाबलों की बात करें तो टक्कर कांटे की रही है। दोनों टीम 3 बार आपस में भिड़ी है और दोनों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

इस सीजन में दोनों टीम का प्रदर्शन

इस सीजन में दोनों टीम के प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई की टीम 6 में से 4 मुकाबला जीत चुकी है, वहीं लखनऊ की टीम ने 6 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। सीएसके 8 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर और लखनऊ 6 अंकों के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article