क्रिकेट

IPL 2024: आशीष नेहरा ने साझा की एक बुरी खबर, इस सीजन नहीं खेल पाएगा युवा प्लेयर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 17, 2024, 09:58 AM IST

आशीष नेहरा ने बताया है कि आईपीएल 2024 में झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज के खेल पाने की संभावना बेहद कम है। वो कुछ दिन पहले रांची में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

Image

रॉबिन मिंज

अहमदाबाद: गुजरात टाइटन्स को लगातार दो बार आईपीएल में पहुंचाने और पहली बार में ही खिताब जिताने वाले कोच आशीष नेहरा ने नए सीजन के आगाज से पहले सामने आए। हार्दिक पांड्या के गुजरात का साथ छोड़कर मुंबई का दामन थामने के बारे में हार्दिक ने चुप्पी तोड़ी। इसके अलावा नेहरा ने एक बुरी खबर भी प्रशंसकों के साथ साझा की।

बमुश्किल आईपीएल 2024 में खेल पाएं रॉबिन

हार्दिक ने बताया कि झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटन्स के लिए नहीं खेल सकेंगे। हाल ही में रांची में एक बाइक दुर्घटना में वो घायल हो गए थे और उनकी आईपीएल में खेलने की संभावना बेहद कम है। नेहरा ने इस बारे में कहा,'यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हम मिंज जैसे खिलाड़ी को लेकर उत्साहित थे।'

गुजरात ने मिंज को खरीदने के लिए खर्च किए थे 3.6 करोड़

आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में गुजरात टाइटन्स ने मिंज को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 3.60 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मिंज के पिता सीआईएसएफ में कार्यरत हैं और उनकी रांची एयरपोर्ट में पोस्टिंग है। वहीं एमएस धोनी ने मिंज के पिता से वादा किया था कि अगर कोई टीम नीलामी में उनके बेटे को नहीं खरीदेगी तो चेन्नई सुपर किंग्स जरूर उन्हें अपनी टीम में जगह देगी। लेकिन इसकी नौबत ही नहीं आई। हाल ही में रांची टेस्ट के बाद गुजरात के नए कप्तान शुभमन गिल ने मिंज के पिता से मुलाकात की थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article