क्रिकेट

IND vs NZ 2nd ODI Today Match Timing 7 November 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, जानिए कितने खेला जाएगा मैच

IND vs NZ 2nd ODI Today Match Timing 7 November 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच बारिश से प्रभावित रहा। हालांकि, डीएलएस पद्धति से भारतीय टीम ने जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आज (शनिवार, 7 नवंबर) को कितने बजे दूसरा वनडे मैच शुरू होगा, क्या कहते हैं आंकड़े और कहां होगा मुकाबला। सब कुछ यहां जानिए।

Image

आज के मैच का समय।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 2nd ODI Today Match Timing 7 November 2026: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। बारिश से प्रभावित पहले मैच में भारतीय टीम ने डीएलएस पद्धति से 5 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन बनाए। भारतीय पारी के दौरान बारिश आ गई। इसके चलते मैच 32-32 ओवर कर दिया गया और भारत को 143 का टारगेट मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

आज के मैच का समयः भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (शनिवार, 7 नवंबर) पांच वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम है। भारतीय वनडे टीम ने शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुआई में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की कप्तानी में वापसी करना चाहेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे हेड टू हेड (IND vs NZ ODI Head To Head)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 124 मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। भारत ने जहां 64 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की टीम को मात दी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 52 वनडे मैचों में हराया है। मौजूदा वनडे सीरीज न्यूजीलैंड की जमीन पर खेली जा रही है, इसलिए वहां से जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक न्यूजीलैंड की जमीन पर 46 वनडे मैच हुए हैं। इन मैचों में 15 बार टीम इंडिया जीती है, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड का पलड़ा अपनी पिचों पर भारी रहा है और उन्होंने वहां भारत को 26 वनडे मैचों में शिकस्त दी है।

मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडेवेलिंग्टन (हेनरी स्टेडियम)भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7:30 बजे

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीमें (India And New Zealand ODI Squads)

न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ, ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल।

भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नमन धीर, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article