क्रिकेट

Delhi Capitals IPL 2024: ऋषभ पंत की वापसी से टीम को मिलेगा बूस्टर डोज, क्या है दिल्ली की ताकत और कमजोरियां, यहां देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2024, 07:01 PM IST

Delhi Capitals Team, Strenght and Weekness: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरेंगी। पंत की टोली एक बार फिर विरोधी टीमों को चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले जान लेते हैं कि दिल्ली की टीम ताकत और कमजोरी क्या है?

Image

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

Delhi Capitals, Rishabh Pant Comeback: दिल्ली कैपिटल्स का सपना आईपीएल के 17वें सीजन में पूरा हो सकता है। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन ऋषभ पंत की वापसी से टीम न केवल मजबूत हुई है, बल्कि टीम के अन्य खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ा है। दिल्ली कैपिटल्स टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स) पहले सीजन से आईपीएल का हिस्सा रही है, लेकिन अभी तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। रिषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ एक बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है और उसमें भी टीम को हार का सामना पड़ा है।

कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी करने को तैयार हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 23 मार्च को अपने पहले गेम में पंजाब किंग्स के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स की ताकत, कमजोरियां पर नजर डालते हैं।

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

बल्लेबाजी लाइन अप मजबूत

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइनअप अच्छी खासी है। ऋषभ पंत के वापसी से टीम और भी मजबूज हो गई है। इसके अलावा उनके बल्लेबाजी लाइनअप में कप्तान ऋषभ पंत के अलावा डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ के मिचेल मार्श बल्लेबाजी की कमान संभाल सकते हैं। इसके अलावा स्पिनर की जोड़ी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव गेंद से तहलाक मचाने के साथ बल्ले से भी टीम के लिए रन बटौरने का काम करेंगे। पिछले साल बिना ऋषभ पंत के टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस बार टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर विरोधियों को चकमा दे सकते हैं।

डीसी की ये सबसे बड़ी कमजोरी

दिल्ली कैपिटल्स के पास ऑलराउंडर के नाम पर सिर्फ चार खिलाड़ी हैं। अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श और सुमित कुमार। यह टीम की सबसे बड़ी कमजोरी है। इसके अलावा डीसी के पास तेज गेंदबाज ऑलराउंडर्स की भी कमी है। दिल्ली के पास कोई तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नहीं है, जो रन रोकने के लिए काम कर सके। मार्श टीम का हिस्सा हैं, लेकिन क्या होगा अगर वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहते हैं। इसके अलावा पृथ्वी शॉ का भी फॉर्म अप-डाउन हो रहा है। यह टीम के लिए चिंता का विषय है। अगर टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरती है तो पृथ्वी शॉ टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में मददगार साबित हो पाएंगे। उनके वर्तमान फॉर्म को देखकर नहीं लग रहा है कि वह टीम के लिए बड़ी पारी खेलने में सफल हो पाएंगे। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण पृथ्वी को बाहर बैठा दिया गया था। इसके अलावा पावरहिटर और विकेटकीपर बल्लेबाज भी नहीं है। अगर ऋषभ पंत कुछ मैचों से आराम लेने का सोचते हैं तो टीम को यह कमी भी खलेगी।

Delhi Capitals IPL 2024

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

2023 में लीग में ऐसा रहा था डीसी का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स के पिछले सीजन यानी आईपीएल के 16वें सीजन की बात करें तो टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम को लीग के 14 मैचों में से सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम कुल 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर यानी 9वें नंबर पर रही थी। टीम में ऋषभ पंत के आने से पॉइंट टेबल के पोजिशन में बदलाव दिख सकती है।

दिल्ली कैपिटल की संभावित प्लेइंग-11

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद, कुलदीप यादव।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्किया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article