IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल के आगाज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है और सभी टीमों के खिलाड़ियों ने भी अपनी कमर कस ली है। बस इंतजार है तो 22 मार्च का। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर मुकाबले से पहले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले फिल्मी सितारों के नाम का भी ऐलान हो चुका है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने बुधवार को आधिकारिक रूप से ओपनिंग डे पर परफॉर्म करने वाले सितारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर बॉलीवुड स्टार अक्षर कुमार, टाइगर श्रॉफ के अलावा एआर रहमान और सोनू निगम अपना परफॉर्मेस देंगे। इस कार्यक्रम का आगाज शाम 6.30 से होगा और यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चलेगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स के अलावा जियो सिनेमा पर भी लाइव कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकता है।
ओपनिंग मैच पर रोमांचक मुकाबला
आईपीएल के 17वें सीजन पर रोमांचक मुकाबला होने वाला है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पांच बार की चैम्पियन और एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरू से होगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें 31 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है। चेन्नई सुपर किंग्स को 20 बार जीत मिली है, जबकि बेंग्लुरू को 10 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है।
