क्रिकेट

IPL 2023: युजवेंद्र चहल के सैम कुरेन ने छुड़ाए छक्के, सबसे सफल गेंदबाज ने फेंका अपना सबसे मंहगा ओवर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 19, 2023, 10:54 PM IST

युजवेंद्र चहल के शुक्रवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों सैम कुरेन और शाहरुख खान ने छक्के छुड़ा दिए और एक ओवर में 28 रन जड़ दिए। यह चहल के आईपीएल करियर का सबसे मंहगा ओवर साबित हुआ।

Image

युजवेंद्र चहल(साभार IPL/BCCI)

धर्मशाला: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल की शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ एक नहीं चली। चंचल और चतुर कहे जाने वाले चहल के हाथों में संजू सैमसन ने पारी के 19वें ओवर में गेंद थमाने का जोखिम उठाया और ये फैसला उलटा साबित हो गया। चहल के इस ओवर में बल्लेबाजी कर रहे सैम कुरेन और शाहरुख खान की जोड़ी छक्के छुड़ा दिए और कुल 28 रन जड़ दिए।

शाहरुख और कुरेन ने छुड़ाए छक्के

इस ओवर की शुरुआत शाहरुख खान ने चौका जड़कर की। इसके बाद अगली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। तीसरे गेंद पर शाहरुख के सामने चहल दबाव में दिखे और व्हाइड गेंद फेंक दी। इसके बाद तीसरी गेंद पर शाहरुख ने एक रन लेकर स्ट्राइक सैम कुरेन को दे दी। कुरेन ने मोर्चा संभालते हुए चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार छक्के जड़ दिए। इसके बाद ओवर का अंत चौके के साथ किया। चहल ने कुल 28 रन इस ओवर में लुटाए। चहल ने 4 ओवर में पंजाब के खिलाफ 40 रन लुटाए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।

9 साल बाद हुई चहल की इतनी धुनाई

यह चहल का आईपीएल में उनका सबसे मंहगा ओवर साबित हुआ। इससे पहले साल 2014 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए चहल ने केकेआर के खिलाफ एक ओवर में 24 रन दिए थे। ऐसे में 9 साल बाद चहल के एक ओवर में किसी टीम के खिलाड़ी 24 या उससे ज्यादा रन बनाने में सफल हुए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article