क्रिकेट

TATA IPL 2023: गुजरात से हार के बाद आरसीबी के कप्तान डुप्लेसी इस खिलाड़ी के हुए मुरीद, हार का ठीकरा इनके सिर फोड़ा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 22, 2023, 06:50 AM IST

TATA IPL 2023, RCB vs GT: आईपीएल के 16वें सीजन के लीग के आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हराया। इसी हार के साथ बेंगलोर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। लेकिन इसके बाद भी आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी इस खिलाड़ी के मुरीद हो गए।

Image

आरसीबी के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, RCB vs GT: आईपीएल के 16वें सीजन का लीग मुकाबला रविवार को खत्म हुआ। अब प्लेऑफ का दौर शुरू होगा। लेकिन, लीग के आखिरी मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गुजरात की टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोहली की तारीफ में डुप्लेसी ने कही यह बात

गुजरात के खिलाफ हार के बाद भी आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी विराट कोहली के मुरीद हो गए। उन्होंने कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह काफी निराशाजनक रहा। शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। बारिश होने के कारण पहली नमी थी, जबकि दूसरी पारी में गेंद रुक-रुक कर आ रही थी। हमारे टॉप-4 बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने निराश किया। आगे उन्होंने कोहली को लेकर कहा कि विराट कोहली ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि अभी भी कोहली में बहुत कुछ बचा है।

कोहली और शुभमन ने जड़ा शतक

लीग के आखिरी मुकाबले में आरसीबी के विराट कोहली और गुजरात के शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। कोहली ने 165.57 की स्ट्राइक रेट से 61 गेंदों पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से 52 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 104 रन की नाबाद पारी खेली।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article