क्रिकेट

IPL 2023: क्लासेन की पारी पर भारी पड़े निकोलस पूरन, लखनऊ ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 13, 2023, 07:20 PM IST

SRH vs LSG: आईपीएल के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के सामने जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य था जो उसने 4 गेंद शेष रहते 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए। मैच के हीरो रहे निकोलस पूरन जिन्होंने नाबाद 44 रन की पारी खेली।

Image

प्रेरक मांकड और मार्कस स्टोइनिस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से
  • हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद का धमाल
  • दोनों ही टीम के लिए जीत जरूरी

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबद को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ के सामने जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य था, जो उसने निकोलस पूरन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पूरन ने 13 गेंद में नाबाद 44 रन की पारी खेली। लखनऊ की तरफ के सर्वाधिक 64 रन की पारी युवा ओपनर प्रेरक मांकड़ ने खेली। प्रेरक के अलावा लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिंस ने 40 रन की पारी खेली। हैदराबाद की तरफ से ग्लेन फिलिप्स और मयंक मार्कंडे ने 1-1 विकेट चटकाए।

इससे पहले सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद की तूफानी पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंद पर सर्वाधिक 47 जबकि अब्दुल समद ने 25 गेंद पर 37 रन की पारी खेली।

हालांकि, हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 19 रन के स्कोर पर उसे पहला झटका लगा। अभिषेक शर्मा केवल 7 रन बनाकर युद्धवीर सिंह का शिकार बने। दूसरे विकेट के लिए राहुल त्रिपाठी और अनमोलु्प्रीत सिंह ने 37 रन की साझेदारी की, लेकिन 13 गेंद पर 20 रन की छोटी पारी खेलकर राहुल त्रिपाठी भी आउट हो गए। अनमोल ने कप्तान मार्करम के साथ भी 26 रन की साझेदारी की। अनमोलप्रीत 27 गेंद में 36 रन बनाकर अमित मिश्रा का शिकार बने। इसके बाद हैदराबाद ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।

लेकिन हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद ने छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर मैच में हैदराबाद की स्थिति मजबूत कर दी। क्लासेन अर्धशतक बनाने से जरूर चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। अब्दुल समद 25 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article