क्रिकेट

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने किया काइल जैमिसन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, जानिए किस खिलाड़ी को मिला मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 19, 2023, 10:05 PM IST

Who is sisanda magala: चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल के लिए न्यूजीलैंड के चोटिल तेज गेंदबाज काइल जैमिसन के रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान कर दिया है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी?

Image

सिसंदा मगाला( Proteas Men)

Photo : Twitter

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स कीवी ऑलराउंडर काइल जैमिसन के रिप्लेटसमेंट के नाम का ऐलान कर दिया। जैमिसन के बदले टीम में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज सिसंदा मगाला (Sisanda Magala) को शामिल किया है। जैमिसन चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीएसके ने 1 करोड़ रुपये की कीमत पर अपने दल में शामिल किया है। इसका ऐलान आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आधिकारिक तौर पर कर दिया है।

बेस प्राइज पर चेन्नई के साथ जुड़े हैं मगाला

मगाला को सीएसके ने उनके बेस प्राइज 50 लाख रुपये की कीमत पर अपने साथ जोड़ा है। मगाला के पास टी20 क्रिकेट खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अबतक केवल 4 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट सर्किट में पिछले कई सालों से उनकी पहचान एक नियमित विकेट टेकर की है।

ऐसा रहा है मगाला का टी20 में प्रदर्शन

32 वर्षीय सिसंदा मगाला ने 127 टी20 मैच की 121 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 23.95 के औसत और 8 की इकोनॉमी से 136 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 5 विकेट रहा। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में वो खिताबी जीत हासिल करने वाली सनराइजर्स इस्टर्न केप का हिस्सा रहे थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article