क्रिकेट

IPL 2023: मुंबई इंडियन्स की राह पर चली आरसीबी, रिटायर करेगी इन दो दिग्गजों की जर्सी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 17, 2023, 09:08 PM IST

मुंबई इंडियन्स की राह पर चलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल में फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले दो महान खिलाड़ियों की जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर करने का निर्णय किया है। जानिए कौन हैं वो दोनों खिलाड़ी?

Image

एबी डिविलियर्स, विराट कोहली और क्रिस गेल(साभार RCB)

बेंगलोर: इंडियन प्रीमियर लीग 31 मार्च से शुरू होने जा रहे सीजन के दौरान अपने 15 साल पूरे करने जा रहे है। इस स्पेशल मौके को यादगार बनाने के लिए सभी टीमें कुछ न कुछ स्पेशल कदम उठा रही हैं। ऐसे में आरसीबी ने भी मुंबई इंडियन्स की राह पर चलते हुए आरसीबी ने टीम के लिए खेलने वाले दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जर्सी के सम्मान में रिटायर करने का फैसला किया है।

रिटायर होगी एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जर्सी

गेल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 333 नंबर की जर्सी पहनी और एबी डिविलियर्स 17 नंबर की जर्सी पहनकर बल्ले से धमाल मचाते नजर आए। ऐसे में फ्रेंचाइजी द्वारा इन दोनों खिलाड़ियों की जर्सी को आधिकारिक तौर पर रिटायर करने के बाद भविष्य में और कोई खिलाड़ी इस जर्सी को पहनकर आरसीबी के लिए नहीं खेल सकेगा।

मुंबई इंडियन्स ने रिटायर की थी सचिन की 10 नंबर की जर्सी

इससे पहले आईपीएल इतिहास में ऐसा मुंबई इंडियन्स ने किया था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद उनकी 10 नंबर की जर्सी को बतौर सम्मान रिटायर कर दिया गया। सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद मुंबई के लिए 10 नंबर की जर्सी पहनकर और कोई खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरा। केवल सचिन ही इस जर्सी को पहने नजर आते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article