IPL 2023, MI vs GT Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण का 57वां मुकाबला मुंबई और गुजरात के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 12 मई, 2023 को खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए प्लेऑफ में पहुंचने के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स को उसके घर पर मात देकर गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
मुंबई की टीम खराब शुरुआत के बाद उबरकर फॉर्म में आ गई है और बल्लेबाज उसे लगातार मैच 200 या उससे ज्यादा रन बनाकर जीत दर्ज कर रही है। गुजरात का प्रदर्शन एक जैसा रहा है। हालांकि उसने घर के बाहर एक भी मैच अबतक सीजन में नहीं गंवाया है। ऐसे में आज का मुकाबला उसके लिए घर के बाहर वाला ही है और ये मुंबई के लिए अच्छी खबर नहीं है। ऐसे में आईए जानते हैं शुक्रवार को कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल और कैसी रहेगी वानखेड़े की पिच?
