एजुकेशन

CBSE बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट कब तक आ सकती है, क्या फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाए? जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2027: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन पिछली बार की तरह इस बार भी नवंबर के दूसरे सप्ताह तक कक्षा 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना टाइम टेबल चेक कर सकेंगे।

Image

CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2026: कब तक आ सकती है सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट

CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं स्पेशल परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी की है। पिछले साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो एग्जाम का टाइम टेबल अक्टूबर से नवंबर के बीच जारी किया जा सकता है। फिलहाल बोर्ड ने डेटशीट को लेकर अब तक किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है। एक बार परीक्षा का टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

CBSE Board Date Sheet 2027: पिछले साल कब आई थी डेटशीट

बीते वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15 नवंबर को डेटशीट जारी की थी। वहीं परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी डेटशीट नवंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी की जा सकती है। छात्रों से अनुरोध है कि लगातार सीबीएसईट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें और ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। डेटशीट जारी होते ही छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी डेटशीट चेक कर सकेंगे।

CBSE Board Date Sheet 2027 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का टाइम टेबल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

क्या फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन इस बार भी 15 से 20 फरवरी के बीच 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा सब्जेक्ट्स में न्यूनतम से कम नंबर आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article