क्रिकेट

MI vs GT Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: मुंबई और गुजरात की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 12, 2023, 07:01 PM IST

MI vs GT Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 57वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी हो सकती है प्लेइंग-11?

Image

हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा। (फोटो- IPL/BCCI)

MI vs GT Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 57वें मुकाबले में आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भारी दिख रहा है, क्योंकि यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा और टीम पिछले कुछ मैचों से फॉर्म में लौट आई है। इस मुकाबले में गुजरात की टीम को संभलकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी होगी। हालांकि, यह मुकाबला गुजरात से ज्यादा मुंबई के महत्वपूर्ण है।

मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा सीजन में होम ग्राउंड पर छठी बार खेलने उतरेगी। इससे पहले खेले गए पांच मैचों में से मुंबई को तीन में जीत मिली, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। होम ग्राउंड पर पिछले तीन मैचों की बात करें तो लगातार दो मैचों में जीत मिली है। गुजरात की टीम मौजूदा सीजन में मुंबई के होम ग्राउंड पर पहली बार खेलने उतरेगी। मुंबई की टीम को 11 मैचों में से 6 में जीत मिली है और 12 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, गुजरात की टीम पर नजर डालें तो टीम को 11 मैचों में से 8 में जीत मिली है और कुल 16 अंक के साथ टेबल में टॉप पर बरकरार है।

मुंबई और गुजरात की टीम में बदलाव की संभावना नहीं

वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में मुंबई और गुजरात के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, दोनों टीमें अपने आखिरी मुकाबले में जीत हासिल कर यहां पहुंचे हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी फॉर्म में चल रहे हैं। मुंबई के पिछले कुछ मैचों पर नजर डालें तो टीम ने जीत की रथ पर सवार हो चुकी है। इसके चलते टीम पुरानी टीम पर भरोसा जताएगी। हालांकि, तिलक वर्मा फिट हो जाते हैं तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है। वहीं, गुजरात की टीम भी पिछले मैच में उतरी प्लेइंग-11 पर भरोसा जता सकती है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद/मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article