क्रिकेट

LSG vs RCB Dream 11 Team, IPL 2023: लखनऊ-बेंगलोर की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 1, 2023, 07:10 PM IST

LSG vs RCB Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 43वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होने जा रहा है। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर। (फोटो - IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला
  • लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी
  • दोनों टीमों के लिए जीत बहुत अहम

LSG vs RCB Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमिसर लीग के 43वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है, क्योंकि लखनऊ की टीम मौजूदा सीजन में पांचवीं बार होम ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। इससे पहले खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को दो मैचों में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार झेलनी पड़ी।

पिछले सीजन में तीसरे नंबर पर रहने वाली लखनऊ की टीम मौजूदा सीजन में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही है। मौजूदा आईपीएल में लखनऊ को 8 मैचों में से 5 मैचों में जीत मिली है और 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम भी शानदार प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही है। बेंगलोर की टीम 8 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है। दोनों टीमों को नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है।

लखनऊ में हो सकता है एक बदलााव

लखनऊ की टीम फॉर्म में चल रही है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं गेंदबाज भी सही समय पर विकेट चटका रहे हैं। बेंगलोर के खिलाफ टीम में एक बदलाव हो सकती है। मार्कस स्टोइनिस की जगह क्विंटन डी कॉक को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गए थे। वहीं, बेंगलोर की टीम में बदलाव की संभावना कम है। टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला जमकर चल रहा है। वहीं, गेंदबाज मोहम्मद सिराज, वानिंदु हसरंगा, विजय कुमार और हर्षल पटेल लगातार टीम के लिए विकेट ले रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग-11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article